IND vs IRE: शानदार रही बुमराह की वापसी, डकवर्थ लुईस से जीता भारत

IND vs IRE: भारत ने जीत के साथ अपने आयरलैंड दौरे की शुरुआत की। बारिश से बाधित पहले टी20 मैच में टीम इंडिय ने डकवर्थ लुईस नियम से 2 रन से मुकाबला अपने नाम किया। आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट के नुकसान पर 139 रन बनाए थे।

KEY HIGHLIGHTS
भारत ने जीता पहला T20I मुकाबला
आयरलैंड को डकवर्थ लुईस नियम से 2 रन से हराया
प्लेयर ऑफ द मैच बने जसप्रीत बुमराह

टीम इंडिया ने जीत के साथ आयरलैंड दौरे की शुरुआत की है। हालांकि, बारिश के कारण मैच पूरा नहीं हो सका, लेकिन DLS नियम के तहत बारिश से प्रभावित इस मैच में टीम इंडिया ने 2 रन जीत दर्ज कर ली। 140 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया का स्कोर जब 6.5 ओवर मे 2 विकेट के नुकसान पर 47 रन था, तब बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा।

jasprit bumarah

जसप्रीत बुमराह (साभार-BCCI)

बारिश इतनी तेज थी कि दोबारा खेल नहीं शुरू हो पाया और डकवर्थ लुईस नियम से टीम इंडिया ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। इससे पहले यशस्वी जायसवाल और गायकवाड़ ने पहले विकेट के लिए 46 रन की साझेदारी की। लेकिन 7वें ओवर में क्रेग यंग ने पहले यशस्वी और फिर तिलक को आउट कर एक ही ओवर में दो झटका दिया। इसी ओवर के दौरान बारिश के कारण खेल रोक देना पड़ा और फिर दोबारा शुरू नहीं हुआ।

End of Feed