IND vs BAN: भारत ने बांग्‍लादेश को विशाल अंतर से रौंदा, सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई

  • Authored by: अभिषेक निगम
  • Updated Dec 18, 2022, 10:47 AM IST

India beat Bangladesh in 1st test: भारतीय टीम ने रविवार को पहले टेस्‍ट के पांचवें दिन बांग्‍लादेश को 188 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इसी के साथ भारतीय टीम ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत के लिए विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिहाज से यह जीत महत्‍वपूर्ण थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत ने बांग्‍लादेश को पहले टेस्‍ट में 188 रन से हराया
  • भारतीय टीम ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई
  • बांग्‍लादेश और भारत के बीच सीरीज का दूसरा टेस्‍ट गुरुवार से खेला जाएगा

चट्टोग्राम: भारतीय टीम (India Cricket team) ने रविवार को पहले टेस्‍ट के पांचवें दिन बांग्‍लादेश (Bangladesh Cricket team) को 188 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। भारत ने आखिरी दिन पहले सत्र के अंदर बांग्‍लादेश की दूसरी पारी 113.2 ओवर में 324 रन पर ऑलआउट कर दी। इसके साथ ही भारत ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। भारत और बांग्‍लादेश (India vs Bangladesh) के बीच सीरीज का दूसरा व अंतिम टेस्‍ट 22 दिसंबर से मीरपुर में शुरू होगा।

india squad

भारतीय टीम ने जीता पहला टेस्‍ट

बांग्‍लादेश ने रविवार को अपनी पारी 272/6 के स्‍कोर से आगे बढ़ाई। भारत के तेज गेंदबाज मोहम्‍मद सिराज ने मेहदी हसन (13) को उमेश यादव के हाथों कैच आउट कराकर बांग्‍लादेश को दिन का पहला झटका दिया। यहां से शाकिब अल हसन (84) ने ताईजुल इस्‍लाम (4) के साथ आठवें विकेट के लिए 37 रन की साझेदारी करके बांग्‍लादेश को 300 रन के पार पहुंचाया। कुलदीप यादव ने शाकिब को क्लीन बोल्‍ड करके भारत को बड़ी सफलता दिलाई। इसके बाद कुलदीप ने इबादत हुसैन को खाता भी नहीं खोलने दिया और अय्यर के हाथों कैच आउट कराकर बांग्‍लादेश को 9वां झटका दिया। फिर अक्षर पटेल ने इस्‍लाम को बोल्‍ड करके भारत की जीत पर मुहर लगाई।

End of Feed