IND vs CAN Highlights: गीली पिच के कारण भारत और कनाडा का मुकाबला हुआ रद्द

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 15, 2024, 09:41 PM IST

IND vs CAN Highlights: लॉडरहिल के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में भारत और कनाडा का मुकाबला होना था, लेकिन यह मुकाबला गीली पिच के कारण रद्द कर दिया गया। दोनों टीमों को एक-एक अंक दिया गया।

IND vs CAN Highlights: गीली आउटफील्ड के कारण शनिवार को यहां भारत और कनाडा के बीच टी20 विश्व कप ग्रुप मैच एक भी गेंद खेले बिना रद्द हो गया। भारत का यह अंतिम ग्रुप मैच था। दोनों टीमों को एक एक अंक मिला। भारत तीन मैच में जीत से पहले ही ग्रुप ए से सुपर आठ के लिए क्वालीफाई कर चुका है।

INDvs CAN, India and Canada, India and Canada canceled, IND vs CAN, IND vs CAN canceled, India and Canada match canceled due to wet pitch, T20 World Cup 2024, T20 World Cup, Rohit Sharma, Virat Kohli

भारत और कनाडा का मुकाबला रद्द। (फोटो- T20 World Cup Twitter)

भारतीय टीम अब सुपर आठ में 20 जून को अफगानिस्तान से भिड़ेगी। वहीं कनाडा की टीम बाहर हो चुकी है। टॉस स्थानीय समयानुसार सुबह 10 बजे (भारतीय समयानुसार शाम साढ़े सात बजे) होना था। लेकिन भारतीय समयानुसार रात के आठ बजे और दूसरी बार नौ बजे पिच का मुआयना करने के बाद अंपायरों ने इसे रद्द करने का फैसला किया।

End of Feed