क्रिकेट

गजब बेइज्जती है! माइकल वान ने कहा दुनिया के टॉप-15 टी20 खिलाड़ियों में शुमार नहीं है बाबर आजम

पाकिस्तानी क्रिकेट टीम और कप्तान बाबर आजम की इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन ने जमकर लताड़ लगाई है। बाबर को तो उन्होंने दुनिया की बड़ी टीमों में शामिल नहीं होने लायक खिलाड़ी करार दिया है।

Image

बाबर आजम

Photo : AP
KEY HIGHLIGHTS
  • बाबर आजम की माइकल वॉन ने जमकर लताड़ लगाई है
  • बाबर को टी20 टीम में रहने लायक नहीं मानते हैं वॉन
  • बाबर को खेलनी चाहिए वनडे और टेस्ट क्रिकेट

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के टी20 विश्व कप 2024 के पहले दौर से बाहर होने के बाद उसके ऊपर चौतरफा हमले हो रहे हैं। टीम के कप्तान बाबर आजम भी आलोचकों के निशाने पर है। साल 2022 में पाकिस्तान की टीम बाबर आजम की कप्तानी में ही फाइनल में पहुंची थी और खिताब जीतने से चूक गई थी। ऐसे में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन को आड़े हाथ लिया है।

टी20 में कप्तान बनने लायक नहीं हैं बाबर

बाबर आजम ने क्रिकबज से बात करते हुए कहा, बाबर आजम टी20 फॉर्मेट के कप्तान बनने लायक नहीं है। वॉन ने कहा, मैं उन्हें टी20 कप्तान के रूप में नहीं देखता हूं। मैं उन्हें वनडे और टेस्ट टीम का कप्तान बनाए रखना चाहता हूं। वो उन दो फॉर्मेट में एक खिलाड़ी के रूप में आगे बढ़ रहे हैं लेकिन लेकिन टी20 में वो एक अच्छे खिलाड़ी हैं लेकिन मैं उन्हें दुनिया के 15 सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में नहीं देखता हूं। मुझे लगता है कि टॉप आर्डर में कई बड़े खिलाड़ी हैं जो बेखौफ और 360 डिग्री क्रिकेट खेल सकते हैं।

बड़ी टीमें में बाबर को नहीं मिलेगी जगह

वॉन ने बाबर आजम की अंतरराष्ट्रीय टी0 में बल्लेबाजी की काबीलियत पर सवाल उठाए हैं। बड़ी टीमों के खिलाफ उनकी बेहद अप्रत्याशित प्रदर्शन रहा है। उन्होंने कहा, मुझे नहीं लगता है कि पाकिस्तान की मौजूदा टीम में वो कौशल है जो पहले की टीमों में था। मेरी नजर में उनकी टीम में अच्छे टी20 खिलाड़ी हैं। बाबर आजम विशिष्ट हैं लेकिन क्या वो इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, भारत और वेस्टइंडीज की टीम में जगह बना सकते हैं? सभवत: नहीं!

भारत और अमेरिका के खिलाफ पाकिस्तान को जीतने चाहिए थे मैच

वॉन ने पाकिस्तानी टीम के टी20 विश्व कप में खराब प्रदर्शन की चर्चा करते हुए कहा कि उन्हें अमेरिका और भारत के खिलाफ जीत हासिल करना चाहिए थी। वॉन ने कहा, वो पहले ही दौर में बाहर होने का दोष मौसम पर नहीं मढ़ सकते। उन्हें अमेरिका और भारत को हराना चाहिए था। ऐसा होता तो वो सुपर-8 दौर में पहुंच जाते। वॉन ने आगे कहा कि वो पाकिस्तान को मौजूदा दौर की बेहतरीन व्हाइट बॉल टीमों में से एक नहीं मानते। उनकी टीम ने वही किया जो पाकिस्तान करता रहा है।

Navin Chauhan
नवीन चौहानauthor

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों से सक्रिय रूप से मीडिया जगत में जुड़े हैं। प्रिंट मीडिया और डिजिटल—दोनों माध्यमों में काम करने के अनुभव ने उन्हें खेल पत्रकारिता में व्यापक दृष्टिकोण और गहरी समझ प्रदान की है। अपने लंबे करियर में नवीन ने कई बड़े राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को कवर किया है। इनमें आईपीएल, बैडमिंटन प्रीमियर लीग, इंडियन सुपर लीग, टी20 विश्व कप, आईसीसी विश्व कप, और तीन ओलंपिक—लंदन, रियो और टोक्यो—जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंट शामिल हैं। नवीन चौहान ने अपने करियर में कई प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ियों और कोचों के इंटरव्यू भी किए हैं, जिनमें पीवी सिंधू, विजेंदर सिंह और पुलेला गोपीचंद जैसे नाम शामिल हैं। अब तक नवीन 15,000 से अधिक आर्टिकल्स लिख चुके हैं, जिनमें ग्राउंड रिपोर्टिंग, विश्लेषणात्मक लेख, स्पेशल स्टोरीज़, प्लेयर प्रोफाइल और टूर्नामेंट-आधारित एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article