IND A vs SL A, 1st Unofficial Test: देवदत्त पडिक्कल का अर्धशतक, ड्रॉ समाप्त हुआ इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच पहला अनाधिकारिक टेस्ट

इंडिया ए और श्रीलंका ए के बीच गॉल में खेले गया पहला अनाधिकारिक टेस्ट ड्रॉ समाप्त हुआ। खराब रोशनी के कारण चौथे दिन खेल जल्दी समाप्त करना पड़ा। ऐसा रहा मैच के चौथे दिन के खेल का हाल।

गॉल (श्रीलंका): देवदत्त पडिक्कल ने रविवार को भारत ए की दूसरी पारी में संयमित अर्धशतक जड़ा जिसके बाद श्रीलंका ए के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खराब मौसम की वजह से चौथे और अंतिम दिन ड्रॉ पर छूटा। भारत ए ने दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 48 रन से खेलना शुरू किया और पडिक्कल ने 101 गेंद में पांच चौकों की मदद से 67 रन बनाए। आयुष पांडे (38) और हर्ष दुबे (29) ने भी योगदान दिया जिससे भारत ए ने 57 ओवर में आठ विकेट पर 189 रन बनाकर अपनी दूसरी पारी घोषित की और श्रीलंका ए के सामने जीत के लिए 312 रन का लक्ष्य रखा।

IND A vs SL A

इंडिया ए बनाम श्रीलंका ए

दिलुम सुदीरा ने भारत के खिलाफ झटका पंजा

श्रीलंका ए के लिए बाएं हाथ के स्पिनर दिलुम सुदीरा ने भारत ए की दूसरी पारी में 49 रन देकर पांच विकेट लिए। इस लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका ए ने 15 ओवर में दो विकेट गंवाकर 70 रन बनाए। वहीं बारिश के कारण खेल काफी देर तक रुका रहा। श्रीलंका ए की दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज पवनथा वीरासिंघे ने 10 रन, नुवानिदु फर्नांडो ने नाबाद 16 रन और एशेन बंडारा ने नाबाद 18 रन बनाए।

End of Feed