IND W A vs AUS W A: ऑस्ट्रेलिया ‘ए' के खिलाफ इंडिया-ए टीम का ऐलान, यस्तिका और अनुष्का बनीं कप्तान

भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की महिला चयन समिति ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया-ए के आगामी भारत दौरे के लिए टीम की घोषणा की। अनुष्का शर्मा टी20 में तो यास्तिका भाटिया वनडे और चार दिवसीय टेस्ट मैच में कप्तानी करेंगी। ऑस्ट्रेलिया ए टीम का दौरा 12 सितंबर से शुरू होगा।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) की महिला चयन समिति ने गुरुवार को ऑस्ट्रेलिया-ए के आगामी भारत दौरे के लिए टीम की घोषणा की। जिसमें अनुष्का शर्मा तीन मैच की टी20 सीरीज में भारत-ए की कप्तानी करेंगी, जबकि यस्तिका भाटिया वनडे और टेस्ट टीम की अगुवाई करेंगी। सयाली सतघरे टी20 में उप-कप्तान होंगी, जबकि अनुष्का वनडे और टेस्ट में उप-कप्तान होंगी।

India A Squad

इंडिया ए टीम का ऐलान। फोटो- BCCI

ऑस्ट्रेलिया ए टीम का दौरा 12 सितंबर से शुरू होगा और इसमें तीन टी20, तीन वनडे के साथ चार दिवसीय एक टेस्ट मैच शामिल है। टी20 मैच न्यू चंडीगढ़, वनडे मुकाबले मोहाली के पीसीए स्टेडियम और चार दिवसीय टेस्ट मैच धर्मशाला में खेला जाएगा। टी20 मुकाबले 12, 15 और 17 सितंबर को न्यू चंडीगढ़ में होंगे। वनडे मैच 20, 23 और 25 सितंबर को मोहाली में खेले जाएंगे, जबकि चार दिवसीय टेस्ट मुकाबला 29 सितंबर से दो अक्टूबर तक धर्मशाला में होगा।

End of Feed