INDA vs ENG LIONS Day 3 Highlights: मजबूत स्थिति में इंडिया-ए, खलील अहमद ने जड़ा विकेटों का चौका, ईश्वरन ने खेली कप्तानी पारी

India A vs England Lions: इंडिया-ए ने इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ नॉर्थम्पटन में खेले जा रहे सीरीज के दूसरे अनॉफीशियल टेस्ट के तीसरे दिन पहली पारी में 21 रन की बढ़त हासिल करने के बाद अपनी पकड़ मैच में मजबूत कर ली है। खलील अहमद ने रविवार को अपनी गेंदबाजी से कहर परपाया। जानिए कैसा रहा मैच के पल पल का हाल?

नॉर्थम्पटन (इंग्लैंड): इंडिया-ए ने इंग्लैंड लॉयन्स के खिलाफ दूसरे अनॉफीशियल टेस्ट के तीसरे दिन पहली पारी में 21 रन की बढ़त हासिल करने के बाद अपनी दूसरी पारी में 4 विकेट पर 163 रन बना लिए हैं। ध्रुव जुरेल 6 और नीतीश कुमार रेड्डी 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंडिया ए के पास कुल 184 रन की बढ़त हो गई है।

Khaleel Ahmed

खलील अहमद(साभार Jio Hotstar)

जायसवाल का फिर नहीं चला बल्ला

पहली पारी इंग्लैंड लॉयन्स को 327 रन पर ढेर करने के बाद 21 रन की बढ़त के साथ बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया-ए की शुरुआत खराब रही। यशस्वी जायसवाल एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। पारी के चौथे ओवर की पहली गेंद पर जायसवाल 5(12) रन बनाकर हिल की गेंद पर विकेट के पीछे लपके गए।

End of Feed