IND A vs NZ A: ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल ने कराई इंडिया ए की वापसी, पहले दिन बनाए 7 विकेट पर 291 रन

न्यूजीलैंड ए के खिलाफ दूसरे चार दिवसीय मुकाबले के पहले दिन ध्रुव जुरेल और देवदत्त पडिक्कल की आतिशी पारियों की बदौलत इंडिया ए की टीम खराब शुरुआत के बाद धमाकेदार वापसी करने में सफल रही।

क्राइस्टचर्च: कप्तान ध्रुव जुरेल के नाबाद 99 रन और देवदत्त पडिक्कल के 80 रन की मदद से भारत ए ने न्यूजीलैंड ए के खिलाफ चार दिवसीय मैच के पहले दिन शनिवार को सात विकेट पर 291 रन बनाये। जुरेल 155 गेंद में 99 रन बनाकर और आकाश दीप 25 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। दोनों अभी तक आठवें विकेट की साझेदारी में 69 रन जोड़ चुके हैं।

IND A vs NZ A

इंडिया ए बनाम न्यूजीलैंड ए

पडिक्कल ने संभाले रखा एक छोर

लंच के समय भारत ए का स्कोर एक विकेट पर 87 रन था। यशस्वी जायसवाल को पहले ओवर की चौथी गेंद पर तेज गेंदबाज फ्रेजर शीट ने पगबाधा आउट किया। लंच के बाद पहले ओवर में साइ सुदर्शन (41) आउट हो गए जिन्हें तेज गेंदबाज जेरोड मैकी ने विकेट के पीछे मिचेल हे के हाथों लपकवाया। पडिक्कल ने दूसरा छोर संभालकर 101 गेंद में अर्धशतक पूरा किया।

End of Feed