India A vs Australia A: सीरीज पहले ही गंवा चुकी इंडिया ए के सामने तीसरे वनडे में व्हाइटवॉश से बचने की चुनौती थी, जिसे विप्रज निगम और सूर्यांश शेडगे की बल्लेबाजी ने सफल बनाया। इस मुकाबले में इंडिया ए ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.3 ओवर में 275 रन बनाए और फिर बाद में ऑस्ट्रेलिया ए को 226 रन पर ढेर कर ऑस्ट्रेलिया ए को 49 रन से हरा दिया। ऑस्ट्रेलिया ए की ओर से जोश फिलिप ने 56 और नाथन मैक्स्वीनी ने 39 रन की पारी खेली। इन दोनों के अलावा लचलन शॉ ने 31 और निखिल चौधरी ने 29 रन बनाए। भारत की ओर से गुरजपनीत सिंह ने सर्वाधिक 3 जबकि यश ठाकुर और निशांत सिंधू ने 2-2 विकेट चटकाए।
भारत और ऑस्ट्रेलिया ए (साभार-x)
इंडिया ए की शानदार शुरुआत
इससे पहले टॉस गंवाने के बाद इंडिया ए ने की ओर से प्रियांश आर्य और प्रभसिमरन सिंह ने पारी का आगाज किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए तेजी से 10.4 ओवर में 83 रन जोड़े। लेकिन मिडिल ऑर्डर में भारत की बल्लेबाजी लड़खड़ा गई। भारत ने 63 रन के भीतर 5 विकेट गंवाए।
एक वक्त इंडिया ए की टीम 159 रन के स्कोर पर 6 विकेट गंवाकर संघर्ष कर रही थी, लेकिन बाद में विप्रज निगम और सूर्याँश शेडगे ने 7वें विकेट के लिए 85(77) रन की साझेदारी कर भारत को 250 रन के पार पहुंचा दिया। विप्रज निगम ने 40 जबकि सूर्यांश शेडगे ने 66 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेन ड्वारशुइस (Ben Dwarshuis) और विल सदरलैंड ने 3-3 विकेट चटकाए।
इंडिया ए ने टाला व्हाइटवॉश
इंडिया ए ने तीसरा मुकाबला जीतकर व्हाइटवॉश जरूर टाल दिया, लेकिन ऑस्ट्रेलिया ए ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लिया। पहला मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ए ने 125 रन से जबकि दूसरा मुकाबला 69 रन से जीता था। दो मैच की टेस्ट सीरीज इंडिया ए ने जीता था। इंडिया ए ने 1-0 से यह सीरीज जीता था।
