दिल्ली कुआं था तो इंदौर ऑस्ट्रेलिया के लिए है खाई, आंकड़े देते हैं गवाही

  • Authored by: समीर कुमार ठाकुर
  • Updated Feb 26, 2023, 12:58 PM IST

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे बॉर्डर-गावस्कर सीरीज का तीसरा मैच इंदौर के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा। 0-2 से पिछड़ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम इस सीरीज में वापसी के इरादे से उतेरगी, लेकिन मैदान पर टीम इंडिया के आंकड़े उनके मंसूबों पर पानी फेर सकते हैं।

बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में टीम इंडिया पहले से ही 2-0 से आगे चल रही है। टीम इंडिया ने नागपुर टेस्ट पारी और 132 रन से तो दिल्ली टेस्ट 6 विकेट से जीता था। सीरीज का तीसरा मुकाबला इंदौल के होलकर स्टेडियम में खेला जाएगा, जो पहले हिमाचल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाता, लेकिन तैयारियों की कमी के कारण इसे इंदौर शिफ्ट कर दिया गया।

ravichandran ashwin

रविचंद्रन अश्विन

इंदौर में है 100 प्रतिशत जीत के आंकड़े

ऑस्ट्रेलिया के पास इस सीरीज में इंदौर के मैदान पर वापसी करने का आखिरी मौका है, क्योंकि यहां हारे तो सीरीज हाथ से जाएगी। लेकिन टीम इंडिया के इस मैदान पर आंकड़े ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है। यहां टीम इंडिया ने दो टेस्ट मैच खेले हैं और उनके जीत का प्रतिशत सौ रहा है। पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ 2016 में टीम इंडिया ने 321 रन के भारी अंतर से जीता था, तो 2019 में खेले गए दूसरे मैच में बांग्लादेश के खिलाफ टीम को पारी और 130 रन से जीत मिली।

End of Feed