विराट कोहली ने तिरंगे के साथ दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, अभिनव बिंद्रा ने लिखा भावुक पोस्ट

Virat Kohli: विराट कोहली ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक खास ग्राफिक शेयर किया। उसमें लाल किला और तिरंगा दिख रहा था। कोहली ने इसके साथ देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Virat Kohli: स्वतंत्रता दिवस के मौके पर देशभर के खिलाड़ियों ने सोशल मीडिया पर देश को बधाई दी। क्रिकेट के दिग्गज विराट कोहली से लेकर ओलंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा और बजरंग पूनिया तक सभी ने तिरंगे के सम्मान और देशभक्ति का संदेश दिया। विराट कोहली ने शनिवार को अपनी Instagram Story पर एक खास ग्राफिक शेयर किया। उसमें लाल किला और तिरंगा दिख रहा था। कोहली ने इसके साथ देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

Virat Kohli

विराट कोहली (फोटो साभार- BCCI)

अभिनव बिंद्रा ने लिखा भावुक पोस्ट

ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट अभिनव बिंद्रा ने X पर भावुक पोस्ट लिखा। उन्होंने 2008 बीजिंग ओलंपिक में तिरंगा लहराते हुए पल को याद किया। बिंद्रा ने लिखा, "मैं कभी नहीं भूल सकता जब मैंने तिरंगे को ऊपर उठते देखा था। इस स्वतंत्रता दिवस मेरी यही उम्मीद है कि भारत के हर बच्चे को खेलने का अधिकार और मौका मिले। क्योंकि खेल खुशी है, खेल आज़ादी है। और हर बच्चे को दोनों मिलनी चाहिए।" बिंद्रा भारत के पहले व्यक्तिगत ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट हैं।

End of Feed