भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज के सभी मैच रायपुर में, जानें किस दिन होगा पहला मुकाबला

IND vs ZIM T20 Series: भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीम के बीच 16 से 20 अक्टूबर तक होने वाली तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के सभी मुकाबले नया रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे और मैच शाम सात बजे से शुरू होंगे।

IND vs ZIM T20 Series:भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीम के बीच 16 से 20 अक्टूबर तक होने वाली तीन मैच की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के सभी मुकाबले रायपुर में खेले जाएंगे। छत्तीसगढ़ राज्य क्रिकेट संघ के निदेशक विजय शाह ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। सभी मुकाबले नया रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे और शाम सात बजे से शुरू होंगे। भारतीय टीम 11 अक्टूबर को रायपुर पहुंचेगी जबकि जिम्बाब्वे की टीम 12 अक्टूबर को शहर पहुंचेगी।

Mandana BCCI

भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना (फोटो साभार- BCCI)

कितने रुपये है टिकट की कीमत

विजय शाह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि मुकाबलों के टिकट की शुरुआती कीमत 250 रुपये रखी गई है। ऑनलाइन टिकटों की बिक्री 12 अक्टूबर से शुरू होगी और एक व्यक्ति अधिकतम 6 टिकट खरीद सकेगा। प्रशंसक तीनों मैच के लिए 499 रुपये का सीरीज टिकट भी खरीद सकेंगे, जबकि दो मैचों के टिकट की कीमत 350 रुपये रखी गई है। शाह ने बताया कि आयोजन स्थल पर भूजल के इस्तेमाल को लेकर राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) द्वारा जताई गई चिंताओं के बाद सीरीज की मेजबानी के लिए जरूरी मंजूरी ले ली गई है। स्टेडियम में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट और पानी की खपत पर नजर रखने के लिए फ्लो मीटर भी लगाया गया है।

End of Feed