IND W vs NEP W Pitch Report: भारत और नेपाल के बीच वुमेंस एशिया कप में आज के मैच की पिच रिपोर्ट

IND W vs NEP W Women's Asia Cup 2024 Pitch Report In Hindi Dambulla Today Match: आज (23 July 2024) वुमेंस एशिया कप में भारतीय महिला टीम की टक्कर नेपाल की टीम से होने वाली है। इस मैच को जीतकर दोनों ही टीमें टूर्नामेंट में अपनी जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी। यहां हम जानेंगे आज के मैच की पिच रिपोर्ट और दांबुला ग्राउंड से जुड़े कुछ दिलचस्प आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत और नेपाल महिला टीम के बीच मैच
  • जीत की हैट्रिक दर्ज करना चाहेगी भारतीय महिला टीम
  • पिच पर बल्लेबाजों को मिलेगी मदद

IND W vs NEP W Women's Asia Cup 2024 Pitch Report In Hindi Dambulla Today Match: श्रीलंका में खेले जा रहे वुमेंस एशिया कप में हर रोज कई रोमांचक मैच खेले जा रहे हैं। इसके 10वें मुकाबले में भारतीय महिला टीम का सामना नेपाल महिला टीम से होगा। यह मुकाबला काफी रोमांचक रहने वाला है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली टीम की नजर जीत की हैट्रिक पर है, जबकि नेपाल टीम की नजर जीत दोहराने पर है। टीम इंडिया ने दो मैच खेले हैं और दोनों ही मुकाबलों में जीत मिली है। टीम 4 अंक के साथ पॉइंट टेबल में टॉप पर बरकरार है। वहीं, नेपाल की टीम को 2 मुकाबले में से एक मुकाबले में जीत और एक मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है। टीम कुल 2 अंक के साथ पॉइंट टेबल में तीसरे नंबर पर है।

IND W vs NEP W Pitch report.

इंडिया वुमन बनाम नेपाल वुमन पिच रिपोर्ट

एशिया कप में भारतीय महिला टीम का शानदार प्रदर्शन जारी है। टीम ने टूर्नामेंट में सबसे पहली जीत पाकिस्तान के खिलाफ दर्ज की थी। इसके बाद टीम को दूसरी जीत यूएई के खिलाफ मिली थी। दोनों ही जीत काफी आसान थी। ऐसे में भारत अगर अब नेपाल को भी हरा देती है तो वे सेमीफाइनल में ग्रूप की नंबर 1 टीम के रूप में एंट्री मारेंगे।

End of Feed