IND W vs ENG W Live Streaming: कब और कहां देखें भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 मुकाबला

IND W vs ENG W Live Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 1 जुलाई को खेला जाएगा। 5 मैच की टी20 सीरीज में पहला मुकाबला जीतकर भारतीय टीम 1-0 से आगे है। यदि आप इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

IND W vs ENG W Live Streaming: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला 1 जुलाई को काउंटी ग्राउंड क्रिस्टल में खेला जाएगा। पहले मुकाबला जीतकर मंधाना एंड कंपनी सीरीज में 1-0 से आगे है। ट्रेंट ब्रिज नॉटिंघम में खेले गए पहले मुकाबले में भारत ने इंग्लैंड को 97 रन से करारी हार थमाई थी। उस मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने स्मृति मंधाना की रिकॉर्डतोड़ 112 रन की पारी के दम पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट के नुकसान पर 210 रन बनाए थे।

IND W vs ENG W Live Streaming

भारत और इंग्लैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग (साभार-X)

211 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी इंग्लैंड की टीम भारतीय गेंदबाजी लाइनअप के सामने पूरी तरह से लाचार नजर आई। नतीजा पूरी टीम 14.5 ओवर में केवल 113 रन बनाकर ढेर हो गई। भारत की ओर से श्री चरणी ने 4 जबकि राधा यादव और दीप्ति शर्मा ने 2-2 विकेट चटकाए थे। दूसरे मुकाबले में जहां भारतीय महिला टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त लेने के इरादे से उतरेगी वहीं इंग्लैंड की कोशिश सीरीज में वापसी पर होगी। यदि आप भी इस मुकाबले का आनंद लेना चाहते हैं तो इससे जुड़ी कुछ अहम बातों के बारे में जान लें।

End of Feed