India Australia Women World Cup Semi Final Pitch Report In Hindi Today Match: आज (30 अक्टूबर, 2025) भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला आज नवी मुंबई के डीवाय पाटिल स्टेडियम(DY Patil Stadium Navi Mumbai) पर खेला जा रहा है। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली भारतीय टीम ने करो या मरो के मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ इसी मैदान पर खेले गए मुकाबले में पटखनी देकर सेमीफाइनल में पहुंची थी। इसके बाद बांग्लादेश के खिलाफ मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम फाइनल में एंट्री के लिए भिड़ने जा रही है। टीम इंडिया को लीग दौर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। कप्तान एलिसा हीली ने भारतीय टीम के जबड़े से जीत छीन ली थी। ऐसे में टीम इंडिया सेमीफाइनल में जीत दर्ज करके ऑस्ट्रेलिया से हिसाब चुकता करके तीसरी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में तीसरी बार एंट्री करना चाहेगी और साल 2017 के विश्व कप में किए करिश्मे को दोहराना चाहेगी। ऐसे में आइए जानते हैं सिडनी में गुरुवार को कैसा रहेगा पिच का हाल? कैसे हैं मैदान के आंकड़े और किन खिलाड़ियों पर होंगी प्रशंसकों की नजरें। इस मुकाबले में टीम इंडिया की कमान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के हाथों में है वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी एलिसा हीली(Alyssa Healy) संभाल रही हैं।
भारतीय महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला, दूसरा सेमीफाइनल मैच
ऐसी रही है दोनों टीमें के बीच भिड़ंत (IND W vs AUS W Head to Head in WODI)
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच अबतक कुल 60 वनडे मैच खेले जा चुके हैं जिसमें से ऑस्ट्रेलिया ने 49 में जीत हासिल की है जबकि 11 मैच टीम इंडिया की झोली में गए हैं। वनडे विश्व कप में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को साल 2017 के सेमीफाइनल में हरमनप्रीत कौर की नाबाद 171 रन की आतिशी पारी की बदौलत मात दी थी। 8 साल बाद दोनों टीमों के बीच सेमीफाइनल में भिड़ंत हुई थी। वैसी ही भिड़ंत का इंतजार प्रशंसकों को अपनी घरेलू सरजमीं पर है।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया दूसरे सेमीफाइनल की पिच रिपोर्ट (Ind vs Aus World Cup semi Final Pitch Report Today Match)
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच विश्व कप 2025 का सेमीफाइनल मुकाबला उसी पिच पर खेला जाएगा जिस पर श्रीलंका ने बांग्लादेश के साथ खेला था। उस पिच पर घास नहीं थी और उसका रंग चटक भूरा था। इसका मतलब इस मैच के हाई स्कोरिंग होने की उम्मीद है। मैच से पहले बारिश हुई और पिच पर नमी रहेगी। जिसका फायदा तेज गेंदबाजों को मिलेगा।
भारत ऑस्ट्रेलिया विश्व कप सेमीफाइनल में इन खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें (Players To Watch Out For In Ind vs Aus Semi Final Match)
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच महिला विश्व कप के मुकाबले में सबसे ज्यादा नजरें पिछले कुछ दिनों से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ धमाल मचा रही स्मृति मंधाना(Smriti Mandhana), टीम में प्रतिका रावल की टीम में एंट्री करने वाली शेफाली वर्मा(Shafali Verma) की सलामी जोड़ी पर रहेंगी। इसके अलावा न्यूजीलैंड के खिलाफ आतिशी अर्धशतक जड़ने वाली जेमिमा रोड्रिग्ज(Jemimah Rodrigues), ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा (Jemimah Rodrigues) और विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष (Richa Ghosh) पर भी सबका ध्यान रहेगा। वहीं ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम की बात करें तो उनकी सबसे ज्यादा नजर कप्तान एलिसा हीली (Alyssa Healy), एश्ले गार्डनर(Ashleigh Gardner), सोफी मेलीनोक्स(Sophie Molineux) और लेग स्पिनर अलेना किंग (Alana King) पर रहेंगी।
भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला क्रिकेट टीम (India Women And Australia Women Squads For WC Semi Final)
भारत:
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उप-कप्तान), उमा छेत्री (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), हरलीन देयोल, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, अमनजोत कौर, स्नेह राणा, दीप्ति शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी, राधा यादव।ऑस्ट्रेलिया:
एलिसा हीली (कप्तान और विकेटकीपर), ताहलिया मैकग्राथ (उपकप्तान), एलिस पेरी, बेथ मूनी (विकेटकीपर), फोबे लिचफील्ड, जॉर्जिया वोल, एशले गार्डनर, किम गर्थ, हीथर ग्राहम, अलाना किंग, सोफी मोलिनक्स, एनाबेल सदरलैंड, डार्सी ब्राउन, मेगन स्कुट, जॉर्जिया वेयरहैम।आज नवी मुंबई में कैसा रहेगा मौसम (Navi Mumbai Weather Today)
नवी मुंबई में गुरुवार(30 अक्टूबर 2025) को नवी मुंबई के आसमान में बादल छाए रहेंगे। मैच के दौरान अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा। बारिश की संभावना भी है। मैच से पहले नवी मुंबई में बारिश हुई है, जिसके चलते भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बुधवार और गुरुवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश की वजह से अगर मैच गुरुवार को खत्म नहीं होता है,तो इस शुक्रवार को पूरा किया जाएगा। इस मैच के लिए रिजर्व डे का प्रावधान है।
