IND vs ZIM, Super-8 Round Match Preview: जिम्बाब्वे के खिलाफ 'करो या मरो' के मुकाबले में आज उतरेगी टीम इंडिया, बल्लेबाज लिखेंगे टीम की तकदीर

टी20 विश्व कप 2026 के सुपर-8 राउंड के आठवें मुकाबले में आज भारत और जिंबाब्वे के बीच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भिड़ंत होने जा रही है। जानिए मुकाबले से जुड़ी जरूरी बातें।

चेन्नई: शीर्षक्रम की नाकामी और पिछली हार के बाद भारी दबाव से जूझ रही गत चैम्पियन भारतीय टीम को 'जाइंट किलर' जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 विश्व कप सुपर आठ चरण के ’करो या मरो’ के मुकाबले में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। दक्षिण अफ्रीका से रविवार को 76 रन से हार के बाद भारत का नेट रनरेट (माइनस 3.80) खराब हो गया है जिससे सेमीफाइनल की उम्मीद बनाये रखने के लिये यह मुकाबला हर हालत में बड़े अंतर से जीतना होगा। इसके लिये पारी की शुरूआत और तीसरे नंबर की समस्या से पार पाना होगा।

IND vs ZIM, Match Preview T20 World Cup 2026

भारत बनाम जिंबाब्वे, टी20 विश्व कप 2026 सुपर-8 मैच प्रीव्यू

अभिषेक ने विश्व कप में खो दी है लय

विश्व कप से पहले सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा और ईशान किशन शानदार फॉर्म में थे जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के खिलाफ उम्दा प्रदर्शन किया था। लेकिन पेट के संक्रमण के बाद से अभिषेक की लय खो गई है। सपाट पिचों पर आफ स्पिनरों के सामने वह अपने पसंदीदा शॉट नहीं खेल पा रहे हैं जिसका भारत को नुकसान हो रहा है। इस टूर्नामेंट में चार मैचों में वह 15 रन ही बना सके हैं जबकि उनका स्ट्राइक रेट 75 और औसत 3.75 रहा। सवाल यह है कि आक्रामक बल्लेबाजी की स्वाभाविक शैली को तिलांजलि देकर क्या वह कुछ रन बना सकेंगे।

End of Feed