IND vs ZIM 2nd T20I Pitch Report: भारत और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी20 मैच आज, जानिए कैसा बर्ताव करेगी हरारे की पिच

IND vs ZIM 2nd T20 Pitch Report Today Match In Hindi: आज भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 टी20 मैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। जिम्बाब्वे दौरे पर मौजूद श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम लगातार दो सीरीज हारने के बाद सीरीज जीत दर्ज करने का प्रयास करेगी। यहां हम जानेंगे आज होने वाले भारत-जिम्बाब्वे दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट।

IND vs ZIM 2nd T20 Pitch Report In Hindi Today Match: आयरलैंड और फिर इंग्लैंड में टी20 सीरीज गंवाने के बाद श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की कप्तानी वाली भारतीय टी20 टीम आज (25 जुलाई, शनिवार) जिम्बाब्वे दौरे पर तीन टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला (India vs Zimbabwe 2nd T20I) खेलने उतरेगी। श्रेयस अय्यर को कप्तान बनाए जाने के बाद अब तक टीम इंडिया ने सिर्फ एक टी20 मैच जीता है। आज का मैच जीतकर वह भारतीय टीम को अपनी कप्तानी में सीरीज जिताने की कोशिश करेंगे और अपने ऊपर बने दबाव को कुछ हद तक कम करने की कोशिश करेंगे। जिम्बाब्वे बेशक कमजोर टीम मानी जाती रही है, लेकिन हाल में उसने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज जीती है इसलिए भारतीय टीम को इस मैच में भी उसके खिलाफ सतर्क रहना होगा। खासतौर पर इसलिए क्योंकि वे अपने ही घर में खेल रहे हैं और इसी मैदान पर भारत को तीन टी20 मैच हरा चुके हैं। जिम्बाब्वे टी20 टीम की कमान सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के हाथों में है।

Pitch Report (3)

भारत बनाम जिम्बाब्वे पिच रिपोर्ट

भारत और जिम्बाब्वे हेड टू हेड (IND vs ZIM Head To Head)

भारत और जिम्बाब्वे के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अब तक 15 टी20 मैच हुए हैं। भारत ने जिम्बाब्वे को 12 मुकाबले में हराया है। वहीं, ज़िम्बाब्वे सिर्फ तीन टी20 मैचों में जीत दर्ज कर सका है। मौजूदा सीरीज का पहला मुकाबला भारत ने जिम्बाब्वे को हराकर जीत लिया है। जिम्बाब्वे में हुए भारत-जिम्बाब्वे टी20 मैचों के आंकड़ों क देखें तो ज़िम्बाब्वे में टीम इंडिया ने अब तक मेजबान टीम के खिलाफ 13 टी20 मुकाबले खेले हैं और इनमें 10 मैच भारत जीता और तीन मुकाबलों में मेजबान जिम्बाब्वे टी20 टीम को जीत हासिल हुई।

End of Feed