IND vs ZIM 2nd T20 Pitch Report: भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज दूसरा टी20 मैच, जानिए पिच रिपोर्ट

IND vs ZIM 2nd T20 Pitch Report In Hindi Harare Today Match: आज (7 July 2024) भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीन टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। शनिवार को खेले गए सीरीज के पहले मुकाबले में युवाओं से सजी वर्ल्ड चैंपियन टीम इंडिया को लो स्कोरिंग मुकाबले में 13 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। भारत-जिम्बाब्वे दूसरा टी20 मुकाबला आज हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में आयोजित होगा। आइए जानते हैं आज के मैच की पिच रिपोर्ट और कैसे हैं इन दोनों टीमों के आमने-सामने के आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • आज खेला जाएगा भारत जिंबाब्वे के बीच दूसरा टी20 मुकाबला
  • हरारे के हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा मैच
  • जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज

IND vs ZIM 2nd T20 Pitch Report Today Match In Hindi: भारतीय क्रिकेट टीम को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के महज सात दिन बाद शुभमन गिल की कप्तानी में जिंबाब्वे के खिलाफ पांच मैच की टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में 13 रन के अंतर से हार का सामना करना पड़ा। जिंबाब्वे को 20 ओवर में 9 विकेट पर 115 रन पर रोकने के बाद टीम इंडिया 19.5 ओवर में 103 रन पर ढेर हो गई। इसी मैदान पर सीरीज का दूसरा टी20 मुकाबला (India vs Zimbabwe 2nd T20) खेला जाएगा। भारत की अगुवाई शुभमन गिल (Shubman Gill) करेंगे। वहीं जिम्बाबे की कमान ऑलराउंडर सिकंदर रजा (Sikandar Raza) के हाथों में होगी।

India vs Zimbabwe 2nd T20I Pitch Report

भारत बनाम जिंबाब्वे, दूसरी टी20 मैच पिच रिपोर्ट

भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज से शुरू हो रही टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज से पहले आपको बताते हैं कि इन दोनों टीमों का क्रिकेट के इस प्रारूप में आमने-सामने का इतिहास कैसा रहा है। भारत और जिम्बाब्वे के बीच आज तक 9 टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं। इनमें 6 मैच भारत ने जीते हैं जबकि 3 मुकाबलों में जिम्बाब्वे की टीम टीम इंडिया को पटखनी देने में सफल हुई है। शनिवार को 8 साल लंबे अंतराल के बाद जिंबाब्वे टीम इंडिया को हराने में सफल हुआ। जिम्बाब्वे की सरजमीं पर खेले गए मैचों की बात करें तो इन दोनों टीमों के बीच हुए 9 टी20 मुकाबलों में 8 मैच जिम्बाब्वे की जमीन पर ही खेले गए थे। इनमें 5 मैच भारत ने जीते, वहीं मेजबान जिम्बाब्वे को 3 मुकाबलों में जीत हासिल हुई।

End of Feed