IND vs WI: भारत के खिलाफ सीरीज से पहले वेस्टइंडीज के इस धुरंधर ने भरी हुंकार

  • Agency by: Agency
  • Updated Jul 5, 2023, 04:00 PM IST

India vs West Indies, Kraigg Brathwaite statement: वेस्टइंडीज दौरे पर मौजूद टीम इंडिया मेजबान टीम के खिलाफ उतरने के लिए तैयार हैं। वहीं दूसरी तरफ वेस्टइंडीज भी पूरी तरह कमर कस चुकी है। टेस्ट टीम के कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने इस सीरीज से पहले क्या कुछ कहा है, आइए जानते हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत का वेस्टइंडीज दौरा 2023
  • भारत-वेस्टइंडीज सीरीज से पहले कैरेबियाई हुंकार
  • कप्तान क्रेग ब्रेथवेट ने अपनी बात सामने रखी

IND vs WI: वेस्टइंडीज के टेस्ट कप्तान क्रेग ब्रेथवेट (Kraigg Brathwaite) का मानना है कि भारत के खिलाफ 12 जुलाई से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की श्रृंखला में मानसिक तैयारी और रणनीति पर अमल करने का हुनर सफलता की कुंजी साबित होगा। दो बार की चैम्पियन वेस्टइंडीज टीम भारत में इस साल के आखिर में होने वाले वनडे विश्व कप के लिये क्वालीफाई नहीं कर सकी।

Kraigg Brathwaite ahead of IND vs WI series

क्रेग ब्रेथवेट (AP File)

ब्रेथवेट और उनकी टीम हालांकि आईसीसी विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप के नये सत्र का आगाज भारत के खिलाफ करने को लेकर बेताब है । वेस्टइंडीज के क्रिकेटर इस समय कूलीज क्रिकेट मैदान पर तैयारी में जुटे हैं। ब्रेथवेट के हवाले से क्रिकेट वेस्टइंडीज ने कहा ,‘‘ अच्छी शुरूआत करना अहम है । हम भारत के खिलाफ खेल रहे हैं और सभी को इसका बेताबी से इंतजार है।’’

End of Feed