'मैंने खुद से वादा किया है,' शतकवीर विराट कोहली ने बयां किए दिल के अरमान, शुभमन गिल को बताया दुनिया का टॉप ODI बल्लेबाज

कोहली ने 88 गेंदों पर नाबाद 139 रन की पारी में नौ छक्के और 10 चौके लगाए जिससे भारत ने वेस्टइंडीज के सात विकेट पर 295 रन के जवाब में 41.4 ओवर में दो विकेट पर 300 रन बनाकर जीत हासिल की। इस शानदार शतकीय पारी के बाद विराट कोहली ने अपने दिल के अरमान बयां किए।

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे मैच में विराट कोहली ने शानदार नाबाद शतकीय पारी खेली। विराट ने वनडे क्रिकेट में 15,000 रन पूरे करने की उपलब्धि हासिल की। साथ ही उन्होंने लिस्ट ए क्रिकेट में सर्वाधिक शतक (60) जड़ने के मामले में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। इन तमाम उपलब्धियों के बाद विराट कोहली ने शुभमन गिल को दुनिया का टॉप ODI बल्लेबाज बताया। इसके अलावा विराट ने गिल की कप्तानी की तारीफ भी की।

Virat and Gill

विराट कोहली और शुभमन गिल। फोटो- BCCI

शुभमन गिल के साथ अपनी पार्टनरशिप और बैटिंग पर बात करते हुए कोहली ने कहा, वह टीम को लीड कर रहा है। उसके पास गेम को इस तरह से देखने का सही नजरिया है कि टीम को अलग-अलग हालात में जीत दिला सके। इसलिए जब आप ऐसे खिलाड़ी के साथ खेलते हैं, तो पार्टनरशिप करना बहुत मुश्किल नहीं होता। क्योंकि वह जानता है कि क्या करना है, मैं जानता हूं कि क्या करना है। आप अपने अनुभव के आधार पर यहां-वहां बात कर सकते हैं कि हम किन एरिया में शायद हिट कर सकते हैं, लेकिन वह दुनिया का टॉप ODI बैट्समैन है। उसके बारे में ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है। यह बस पार्टनरशिप करने और यह पक्का करने के बारे में है कि हम इस टीम में मौजूद काबिलियत और टैलेंट के साथ न्याय करें। और वह शायद दुनिया के बेस्ट खिलाड़ियों में से एक है और जाहिर है कि वह बहुत टैलेंटेड खिलाड़ी है। इसलिए बैटिंग करते समय उनसे ज्यादा कुछ नहीं कहना पड़ता। फील्ड में, जब उन्हें मेरी मदद की जरूरत होती है, तो मैं हमेशा अवेलेबल रहता हूं।

End of Feed