Ind vs WI Live Score Today Match: वेस्टइंडीज के खिलाफ रिकॉर्डतोड़ चेज कर शान से सेमीफाइनल में पहुंचा भारत, संजू रहे जीत के हीरो
Ind vs WI Live Score Today Match (टी20 विश्व कप 2026 भारत बनाम वेस्ट इंडीज आज का मैच) T20 world Cup 2026, Aaj ke Match ka Live streaming Online Updates: भारत ने वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में जगह बना ली। संजू सैमसन जीत के हीरो रहे जिन्होंने नाबाद 97 रन की पारी खेली।
Ind vs WI Live Score Today Match: भारत ने संजू सैमसन की नाबाद 97 रन की पारी के दम पर वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। भारत के सामने जीत के लिए 196 रन का लक्ष्य था, जिसे उसने संजू सैमसन की 97 (50 गेंद 12 चौके 4 छक्के) और हार्दिक पांड्या की 17 रन की पारी के दम पर 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। यह टी20 वर्ल्ड कप में भारत की सबसे बड़ी रन चेज भी है। पहली बार टी20 वर्ल्ड कप में इस मैदान पर वेस्टइंडीज को हार का सामना करना पड़ा। टॉस गंवाकर वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत के सामने 196 रन का लक्ष्य रखा। वेस्टइंडीज की ओर से रोस्टन चेज ने सर्वाधिक 40 जबकि शाई होप ने 32 रन की पारी खेली। बाद में रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने 5वें विकेट के लिए 76(35) की साझेदारी की। होल्डर 37 और पावेल ने 34 रन की पारी खेली। भारत की ओर से बुमराह ने 2 विकेट चटकाए।
भारत-वेस्टइंडीज मैच हाईलाइट्स (IND vs WI Highlights)
- टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।
- टीम इंडिया बिना किसी बदलाव के साथ उतरी जबकि वेस्टइंडीज ने एक बदलाव करते हुए किंग की जगह अकील हुसैन को उतारा।
- वेस्टइंडीज की टीम नई सलामी जोड़ी रोस्टन चेज और शाई होप के साथ उतरी।
- अभिषेक शर्मा ने रोस्टन चेज को 14 रन के स्कोर पर बुमराह की गेंद पर दिया जीवनदान।
- पावरप्ले मे वेस्टइंडीज ने बिना किसी नुकसान के 45 रन बनाए।
- वरुण चक्रवर्ती ने शाई होप को आउट कर टीम इंडिया को पहली सफलता दिलाई।
- शाई होप 32(33) [4s-3 6s-1] रन की पारी खेलकर आउट हुए और वेस्टइंडीज ने 68 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया।
- शिमरन हेटमायर 12 गेंद में 27 रन बनाकर बुमराह का शिकार बने।
- इसी ओवर में बुमराह ने एक और विकेट लिया और रोस्टन चेज को 40 रन के स्कोर पर आउट किया।
- 12वें ओवर में जसप्रीत बुमराह ने वेस्टइंडीज को दो विकेट लेकर उसकी कमर तोड़ दी।
- शेरफेन रदरफोर्ड को हार्दिक पांड्या ने 14 रन के स्कोर पर आउट किया।
- वेस्टइंडीज ने जेसन होल्डर 37 और रोवमैन पावेल की 34 रन की पारी के दम पर 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए
- दोनों ने 5वें विकेट के लिए नाबाद 76(35) रन की साझेदारी की।
भारत की पारी का हाईलाइट्स
- भारत ने 196 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 29 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवाया।
- अभिषेक शर्मा 11 गेंद में 10 रन बनाकर आउट हुए।
- ईशान किशन भी 10 रन बनाकर हुए आउट।
- पावरप्ले में भारत ने 2 विकेट के नुकसान पर 53 रन बनाए।
- संजू ने 6 चौके और 3 छक्के की मदद से 26 गेंद में अर्धशतक जड़ा।
- संजू और सूर्या ने तीसरे विकेट के लिए 58 (35) रन की साझेदारी की।
- सूर्यकुमार यादव 16 गेंद में 18 रन की पारी खेलकर शेमार जोसेफ का शिकार बने।
- तिलक वर्मा 15 गेंद में 27 रन बनाकर आउट हुए, उन्होंने संजू के साथ 46 रन की साझेदारी की।
- भारत ने संजू सैमसन की नाबाद 97 रन की पारी के दम पर छठी बार सेमीफाइनल में जगह बना ली।
हेड टू हेड में क्या है रिकॉर्ड
हेड टू हेड की बात करें तो अब तक दोनों टीम 30 बार इस फॉर्मेट में खेल चुकी है। 30 में से 19 बार बाजी भारत के हाथ लगी है और केवल 10 बार वेस्टइंडीज जीतने में सफल रहा है। एक मुकाबला बिना किसी परिणाम के रहा है, लेकिन अगर टी20 वर्ल्ड कप की बात करें तो यहां वेस्टइंडीज का पलड़ा भारी नजर आता है। दोनों टीम टी20 वर्ल्ड कप में 4 बार एक दूसरे से भिड़ी है, जिसमें से 3 मुकाबला वेस्टइंडीज ने जीते हैं और केवल एक बार टीम इंडिया को जीत मिली है। आखिरी बार दोनों टीम साल 2016 सेमीफाइनल में भिड़ी थी, जहां भारत को हार का सामना करना पड़ा था।
आज के मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन (WI Playing XI)- वेस्टइंडीज की प्लेइंग इलेवन: शाई होप (विकेट कीपर), रोस्टन चेस, शिमरॉन हेटमायर, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, रोमारियो शेफर्ड, जेसन होल्डर, मैथ्यू फोर्ड, अकील हुसैन, गुणाकेश मोटी, शमार जोसेफ।
भारत की प्लेइंग इलेवन (India Playing XI)- संजू सैमसन (विकेट कीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
