LIVEIND vs WI 4th T20 Highlights: शाई होप के बाद कीमो पॉल के आगे बिखरी भारत की पारी, बेंगलुरु में होगा सीरीज का फैसला
IND vs WI Today T20 Match Live Score: भारत ने वेस्टइंडीज को इंदौर में खेले सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबलें में 14 रन के अंतर से पटखनी देकर सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। पांच मैच की टी20 सीरीज का आज चौथा मुकाबला खेला जाएगा। जानिए IND vs WI 4th T20 मैच के पल पल का हाल?

IND vs WI 4th T20 Highlights: शाई होप के बाद कीमो पॉल के आगे बिखरी भारत की पारी, बेंगलुरु में होगा सीरीज का फैसला
IND vs WI Today T20 Match Live Score: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मैच में वेस्टइंडीज ने 24 रन से जीत दर्जकर सीरीज 2-2 से बराबर कर ली है। अब पांचवां मुकाबाल फाइनल वाला बन गया है। 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में पांचवां मुकाबला खेला जाएगा।
कप्तान शाई होप (नाबाद 102 रन) के शतक और शेरफेन रदरफोर्ड (नाबाद 49 रन) के साथ चौथे विकेट के लिए उनकी नाबाद 91 रन की साझेदारी से वेस्टइंडीज ने बुधवार को भारत के खिलाफ पांच मैच की सीरीज के चौथे टी20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में तीन विकेट पर 247 रन का स्कोर खड़ा किया। होप ने 50 गेंद की नाबाद पारी में नौ छक्के और चार चौके लगाए जबकि रदरफोर्ड की 24 गेंद की पारी में चार चौके और तीन छक्के जड़े थे। वेस्टइंडीज के लिए शिमरोन हेटमायर ने 33 रन और रोवमैन पॉवेल ने 24 रन का योगदान दिया। भारतीय गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव और अक्षर पटेल ने एक एक विकेट लिया।
इसके जवाब में भारतीय टीम 223 रन ही बना सकी। संजू सैमसन ने 56 रन बनाए। तिलक वर्मा ने 46 और नितीश कुमार रेड्डी ने 41 रन की पारी खेली। वेस्टइंडीज के लिए कीमो पॉल ने सर्वाधिक पांच विकेट चटकाए। दो विकेट गुडाकेश मोती ने लिए।
IND vs WI T20 Live Score: 24 रन से हारा भारत, सीरीज 2-2 से बराबर
मैच खत्म होगा और वेस्टइंडीज ने 2-2 से सीरीज बराबर कर ली है और अब बेंगलुरु में सीरीज का फैसला होगा। लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने तेज शुरुआत की लेकिन, लगातार अंतराल पर विकेट गंवाते हुए 24 रन से मुकाबला गंवा दिया। कीमो पॉल ने पांच विकेट हाल पूरा किया। अर्शदीप सिंह रिटायर्ड आउट हुए। उनके कंधे पर चोट लग गई थी।
IND vs WI T20 Live Score: भारत का गिरा छठा विकेट
भारत ने सेट बल्लेबाज तिलक वर्मा का विकेट गंवा दिया है। वह 25 गेंद पर 46 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल बल्लेबाजी के लिए आए हैं। नितीश कुमार रेड्डी 34 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 17 ओवर के बाद भारत ने 200 रन बना लिए हैं।
IND vs WI T20 Live Score: भारत की आधी टीम लौटी पवेलियन
भारत ने पांच विकेट गंवा दिए हैं। संजू सैमसन की तूफानी पारी के बाद भारत ने एक के बाद एक विकेट गंवाए। 48 रन के अंदर भारत ने तीन विकेट गंवा दिए हैं। गुडाकेश मोती और कीमो पॉल ने एक-एक ओवर में दो-दो झटके लिए दिए। कप्तान श्रेयस अय्यर, अभिषेक और नमन धीर बड़ी पारी नहीं खेल पाए।
12 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 132/5
IND vs WI T20 Live Score: एक ओवर में गंवाए दो विकेट
कीमो पॉल ने भारत को पांचवें ओवर में दो बड़े झटके दिए। पहले संजू सैमसन को आउट किया। इसके बाद ईशान किशन को डीप मिडविकेट की तरफ एंड्रयू के हाथों कैच आउट करवाया। किशन ने तीन गेंद पर 6 रन बनाए।
IND vs WI T20 Live Score: आउट हुए संजू
भारत ने अपना पहला विकेट गंवा दिया है। कीमो पॉल ने सेट बल्लेबाज संजू सैमसन को बैकऑफ लेंथ गेंद की। पुल किया था सैमसन ने डीप स्क्वायर लेग की ओर लेकिन पर्याप्त रूम न होने के चलते गेंद को एलिवेशन नहीं दिला पाए थे जितने की दरकार थी। हेटमायर ने बाउंड्री लाइन के पास बढ़िया प्रयास किया बायीं ओर उछलते हुए, टीवी अंपायर ने देखा कि हेटमायर ने गेंद को हवा में रहते हुए उछाला, फिर बाउंड्री लाइन के बाहर गए और अंत में अंदर आकर कैच को पूरा किया। संजू 56 रन बनाकर आउट हुे। ईशान किशन बल्लेबाजी के लिए आए हैं।
IND vs WI T20 Live Score: संजू ने जड़ी फिफ्टी
संजू सैमसन ने तेज खेलते हुए 20 गेंद पर पांच चौके और चार छक्के की मदद से अपनी फिफ्टी पूरी की। वह 22 गेंद पर 56 रन बनाकर खेल रहे हैं। अभिषेक शर्मा तीन गेंद पर 2 रन बनाकर साथ दे रहे हैं।
4 ओवर के बाद भारत का स्कोर- 60/0
IND vs WI T20 Live Score: भारत की तेज शुरुआत
रिकॉर्ड 248 रन का पीछा करते भारत ने तेज शुरुआत की है। संजू सैमसन ने आक्रामक खेलते हुए पहले तीन ओवर में वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की खूब खबर ली है। अभिषेक शर्मा के साथ मिलकर पहली 18 गेंद पर फिफ्टी रन की साझेदारी कर ली है। संजू के बल्ले से चार चौके और चार छक्के निकल चुके हैं। भारत ने तीन ओवर में 50 रन बना लिए हैं। संजू 47 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI T20 Live Score: वेस्टइंडीज ने दिया 248 रन का टारगेट
शाई होप ने कप्तानी पारी खेलते हुए 50 गेंद पर 9 छक्के और चार चौके लगाकर अपना शतक पूरा किया। वह वेस्टइंडीज के पहले खिलाड़ी बने जिन्होंने भारत के खिलाफ एक टी20 सीरीज में दो शतक जड़े हैं। वहीं, दुनिया पहले बल्लेबाज बने जिन्होंने भारत के खिलाफ दो शतक जड़े। इस शतक की मदद से वेस्टइंडीज ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 247 रन बनाए। भारत को 248 रन का टारगेट मिला है। शेरफेन रदरफोर्ट 26 गेंद पर 49 रन बनाकर नाबाद रहे। होप 50 गेंद पर 102 रन बनाकर नाबाद रहे।
IND vs WI T20 Live Score: अर्शदीप सिंह ने दिलाई सफलता
अभी तक महंगे साबित हुए अर्शदीप सिंह ने पॉवेल को आउट किया। रोवमन पॉवेल 17 गेंद पर 24 रन बनाकर आउट हुए। विकेट के पीछे संजू सैमसन ने एक आसान सा कैच लिया। होप अभी भी क्रीज पर हैं। रदरफोर्ड बल्लेबाजी के लिए आए हैं। होप 39 गेंद पर 75 रन बनाकर खेल रहे हैं। वह दो चौके और 7 छक्के जड़ चुके हैं।
14 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 168/3
IND vs WI T20 Live Score: अक्षर की जमकर धुनाई
12वां ओवर अक्षर पटेल करने आए। इस ओवर में रोवमन पॉवेल और शाई होप ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 22 रन कूटे। होप 32 गेंद पर 62 रन और पॉवेल 15 गेंद पर 22 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वेस्टइंडीज ने 150 का स्कोर पार कर लिया है।
IND vs WI T20 Live Score: शाई होप का अर्धशतक
वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने टी20 करियर की 16वीं फिफ्टी पूरी की। वह वेस्टइंडीज के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बने। होप ने 28 गेंद पर अपना अर्धशतक पूरा किया।
T20I में वेस्टइंडीज के लिए सबसे ज्यादा बार 50 से ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी
16 - क्रिस गेल
16 - शाई होप
15 - एविन लुईस
14 - ब्रैंडन किंग
13 - निकोलस पूरन
IND vs WI T20 Live Score: पहले 10 ओवर समाप्त
वेस्टइंडीज की पारी के 10 ओवर समाप्त हो गए हैं। ड्रिंक्स ब्रेक हुए हैं। पिछले 2 ओवरों में 9 रन बने। अक्षर पटेल को समझ आ गया है कि यहां अच्छी लेंथ पर पिच पर तेज और सपाट गेंदबाजी करना ही सही तरीका है। एक बार जब उन्होंने गेंद को हवा में थोड़ा ऊपर फेंका, तो उन पर छक्का लग गया। यह प्रिंस के शानदार ओवर के बाद हुआ, जिन्होंने 9वें ओवर में 5 रन दिए और हेटमायर का विकेट भी लिया।
10 ओवर के बाद वेस्टइंडीज का स्कोर- 118/2, शाई होप- 26 गेंद पर 47 रन बनाकर खेल रहे हैं। रोवमन पॉवेल 3 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
IND vs WI T20 Live Score: प्रिंस यादव ने रोका हेटमायर का तूफान
तूफानी बल्लेबाजी कर रहे शिमरन हेटमायर के तूफान को प्रिंस यादव ने रोक दिया। हेटमायर ने 12 गेंद पर 33 रन बनाए। प्रिंस ने हेटमायर को कॉट एंड बोल्ड किया। हालांकि, दूसरे छोर से शाई होप आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे है। वहीं, वेस्टइंडीज ने 9 ओवर के बाद दो विकेट के नुकसान पर 114 रन बना लिए हैं। होप 24 गेंद पर 44 रन बनाकर खेल रहे हैं।
IND vs WI T20 Live Score: अक्षर पटेल ने दिलाई पहली सफलता
वेस्टइंडीज ने तेज शुरुआत की। पहले पांच ओवर में एक विकेट गंवाकर 60 रन बनाए। अक्षर पटेल ने पांचवें ओवर की दूसरी गेंद पर एंड्रयू को आउट किया। शाई होप 27 रन बनाकर क्रीज पर हैं। एंड्रयू के आउट होने के बाद शिमरन हेटमायर बल्लेबाजी के लिए आए हैं। भारतीय टीम यहां से रन गति पर ब्रेक लगाने की पूरी कोशिश करेगी।
IND vs WI T20 Live Score: भारत ने जीता टॉस
टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। प्लेइंग इलेवन में कोई बदलाव नहीं हुआ है। वेस्टइंडीज ने अपनी टीम में दो बदलाव किए हैं। यह भारत के लिए डिसाइडर गेम है।
IND vs WI T20 Live Score: क्या कुलदीप बाहर ही रहेंगे?
भारत और वेस्टइंडीज के बीच हैदराबाद में चौथा T20I बुधवार को खेला जाना है। सीरीज के पिछले दो मैचों में लगातार 220 से ऊपर का स्कोर बना है और गेंदबाजों की जमकर पिटाई देखने को मिली है। हैदराबाद में भी मामला कुछ अलग होता नहीं दिख रहा है। यहां भी ढेर सारे रन बनने की उम्मीद है। ऐसे में कुलदीप यादव की जगह एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज खिलाने का फैसला इंदौर में भारत के हक में रहा, भले ही उस रात स्पिन गेंदबाजी आम तौर पर अच्छी रही थी। भारत शायद उसी संयोजन के साथ उतर सकता है।
IND vs WI T20 Live Score: रोस्टन चेज और अभिषेक शर्मा पर होंगी निगाहें
रोस्टन चेज ने रांची में अभिषेक, ईशान किशन और श्रेयस अय्यर के विकेट लेकर वेस्टइंडीज की जीत की नींव रखी थी। ओवर द विकेट से उनकी चालाक गेंदबाजी बाएं हाथ के बल्लेबाजों के खिलाफ काफी असरदार साबित हुई है। वे आम तौर पर हार्ड लेंथ या यॉर्कर फेंकते हैं और उनकी लंबाई की वजह से इन दोनों गेंदों पर मन मुताबिक शॉट मारना मुश्किल साबित हुआ है।
हालांकि, चेज पर हावी होने वाले एक खिलाड़ी अभिषेक शर्मा थे, जिन्होंने इंदौर में पहले ओवर में खुद को सेट होने का समय दिया और फिर जगह बनाकर चेज को दो छक्के और एक चौका जड़ा। उस जबरदस्त वापसी की बदौलत, चेज के खिलाफ अभिषेक का हेड-टू-हेड का रिकॉर्ड 13 गेंद, दो विकेट और 25 रन का है। अभिषेक के IPL घरेलू मैदान पर यह मुकाबला देखने लायक होगा।
IND vs WI T20 Live Score: कैसा है टी20I का रिकॉर्ड
हैदराबाद में कुल 3 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले गए हैं। भारत ने तीनों में जीत दर्ज की है। साल 2019 में यहां हुए पहले मैच में भारत ने वेस्टइंडीज को 6 विकेट से हराया था। उसके बाद 2022 में ऑस्ट्रेलिया पर भी 6 विकेट से जीत दर्ज की। आखिरी टी20 इंटरनेशनल मैच 2024 में हुआ था, जिसमें टीम इंडिया ने बांग्लादेश को 133 रनों से हराया था।
IND vs WI T20 Live Score: हैदराबाद में भी हो सकती है रनों की बारिश
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच टी20 मैच की सीरीज में अभी तक खेले गए मुकाबलों में जमकर रन बरसे हैं। सीरीज फिलहाल 2-1 पर है। चौथा टी20 मैच आज, 14 अक्टूबर को हैदराबाद में खेला जाएगा। शानदार फॉर्म में चल रहे भारतीय बल्लेबाज वेस्टइंडीज के खिलाफ इसी लय को बरकरार रखते हुए शानदार जीत के साथ सीरीज अपने नाम करना चाहेंगे।