IND vs WI 2nd Test Pitch Report, Weather: भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल, यहां जानिए

  • Authored by: शिवम अवस्थी
  • Updated Jul 20, 2023, 05:09 PM IST

IND vs WI (India vs West Indies) 2nd Test Pitch Report and Port of Spain Weather Forecast Today Match: टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच आज (20 जुलाई 2023) से दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा व अंतिम टेस्ट मैच शुरू होगा। भारत इस सीरीज में 1-0 की बढ़त बना चुका है। आइए यहां आपको बताते हैं कि कैसी होगी दूसरे टेस्ट मैच की पिच रिपोर्ट और त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन के मौसम का हाल अगले पांच दिन कैसा रहेगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-वेस्टइंडीज दूसरा टेस्ट मैच
  • आज से शुरू होगा सीरीज का दूसरा व अंतिम मुकाबला
  • पोर्ट ऑफ स्पेन में आयोजित होगा मैच

IND vs WI 2nd Test Pitch Report and Port of Spain Weather Forecast Today Match: भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) ने अपने वेस्टइंडीज दौरे की शुरुआत जीत के साथ की, और दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। अब बारी है सीरीज के दूसरे व अंतिम टेस्ट मैच की। टीम इंडिया आज से दूसरा टेस्ट मैच खेलने उतरेगी जहां उसका इरादा जीत हासिल करके सीरीज में क्लीन स्वीप करना होगा। भारत और वेस्टइंडीज के बीच आज से शुरू होने वाला दूसरा टेस्ट मैच त्रिनिदाद के पोर्ट ऑफ स्पेन (Port of Spain) के क्वींस पार्क ओवल में खेला जाएगा।

IND vs WI 2nd Test Pitch Report

भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टेस्ट की पिच रिपोर्ट

इस टेस्ट सीरीज के पहले मैच में टीम इंडिया ने हर विभाग में अपना दबदबा दिखाया था और विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के नए चरण की जोरदार शुरुआत की थी। भारत ने पहले टेस्ट मैच में यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को डेब्यू का मौका दिया था और जायसवाल ने भी इसको बेकार नहीं जाने दिया। उन्होंने 171 रनों की पारी खेली, जबकि कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने भी शतक जड़ा और वापस लय में नजर आए। गेंदबाजों में भारतीय स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) ने 12 विकेट लेकर धमाल मचाया। अब दूसरे टेस्ट में भी इनसे उम्मीदें रहेंगी। आइए जानते हैं दूसरे टेस्ट में कैसी रहेगी पिच रिपोर्ट और मौसम की स्थिति।

End of Feed