IND vs WI 2nd Test: कुलदीप यादव की पहली बार हुई इतनी कुटाई, वेस्टइंडीज ने दिल्ली टेस्ट में किया बड़ा कमाल

Kuldeep Yadav Unwanted Record: दिल्ली में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम के सबसे सफल गेंदबाज माने जा रहे कुलदीप यादव की वेस्टइंडीज की टीम ने दूसरी पारी में जमकर कुटाई की और अब उनके नाम एक शर्मनाक रिकॉर्ड जुड़ गया है। वहीं वेस्टइंडीज ने कमाल का किया किया है।

Kuldeep Yadav Unwanted Record: दिल्ली टेस्ट में जो मुकाबला भारत के लिए एकतरफा जीत की ओर बढ़ रहा था, चौथे दिन वह भारतीय टीम के लिए धैर्य की एक निराशाजनक लड़ाई में बदल गया। पहली पारी में भारत के 518 रनों के जवाब में 248 रनों पर आउट होने के बाद, वेस्टइंडीज ने फॉलोऑन खेलते हुए गज़ब का हौसला और दृढ़ता दिखाई, जिससे मेजबान टीम बैकफुट पर आ गई।

Kuldeep Yadav test PTI

कुलदीप यादव (फोटो- PTI)

कुलदीप यादव के लिए दो विपरीत पारियां

कुलदीप यादव के लिए दिल्ली टेस्ट दो विपरीत पारियों की कहानी बनकर उभरा। पहली पारी में अपनी फिरकी का जादू दिखाते हुए 5 विकेट लेने के बाद, भारत ने जब साहसिक तरीके से फॉलोऑन लागू किया, तो बाएं हाथ का यह स्पिनर अपनी लय खोता नजर आया। कप्तान शुभमन गिल और कोच गौतम गंभीर के इस कदम ने आलोचकों को सवाल उठाने का मौका दे दिया, क्योंकि कुलदीप, जो आमतौर पर कंजूस गेंदबाज माने जाते हैं उन्होंने दूसरी पारी में पहली बार अपने टेस्ट करियर में 100 से अधिक रन लुटाए और वेस्टइंडीज उनके खिलाफ ऐसा करने वाली पहली टीम बन गई है।

End of Feed