IND vs WI 5Th Day Highlights: भारत और वेस्टइंडीज का नतीजा बारिश में धुला, ड्रॉ से करना पड़ा संतोष

  • Authored by: शेखर झा
  • Updated Jul 25, 2023, 12:36 AM IST

IND vs WI 5th Day Highlights (भारत बनाम वेस्ट इंडीज टेस्ट मैच लाइव क्रिकेट स्कोर का सीधा प्रसारण): भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टेस्ट मुकाबला ड्रॉ रहा। मैच के अंतिम दिन झमाझम बारिश होने के कारण एक भी गेंद नहीं डाला जा सका और रात करीब 12.22 बजे मैच का परिणाम घोषित कर दिया गया।

IND vs WI 5th Day Highlights: झमाझम बारिश ने टीम इंडिया के उम्मीदों पर पानी फेर दिया। भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरे टेस्ट के अंतिम और निर्णायक दिन का मुकाबला बारिश के कारण नहीं खेला जा सकता। मैच के पांचवें दिन शुरू से ही रूक-रूक कर बारिश हो रही थी। इसके चलते अंतिम दिन एक गेंद भी नहीं डाली गई और रात 12.22 बजे मैच का नतीजा घोषित कर दिया गया। मैच को ड्रॉ घोषित कर दिया गया। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी की शुरुआत कर दी थी। टीम 32 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 76 रन बना लिए थे। टीम इंडिया के पास 288 रन की बढ़त थी। इसके साथ भी भारत ने दो टेस्ट मैचों की सीरीज पर 1-0 से कब्जा जमाया।

WI vs IND

विकेट लेने के बाद जश्न मनाते हुए टीम इंडिया के खिलाड़ी।

टीम इंडिया ने दूसरी पारी घोषित की

चौथे दिन टीम इंडिया ने सूझ-बूझ के साथ शुरुआत की। वेस्टइंडीज के 255 रन पर ऑलआउट होने के बाद भारतीय टीम ने दूसरी पारी की शुरुआत की। टीम इंडिया ने 24 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए और दूसरी पारी घोषित कर दी। रोहित शर्मा और ईशान किशन ने अर्धशतकीय पारी खेली, जबकि यशस्वी जायसवाल बड़ी पारी नहीं खेल पाए। बता दें कि टीम इंडिया ने पहले खेलते हुए 128 ओवर में 438 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था। जवाब में उतरी वेस्टइंडीज की पहली पारी 255 रन सिमट गई थी। चौथे दिन टीम इंडिया ने दूसरी पारी की शुरुआत की और 24 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 181 रन बनाए और पारी घोषित कर दी थी। इसके बाद वेस्टइंडीज ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 76 रन बनाए थे।

End of Feed