IND vs WI 2nd T20 Today Match Timing 9 October 2026: आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20, जानें कितने बजे शुरू होगा मैच

IND vs WI 2nd T20 Today Match Timing 9 October 2026: आज (9 अक्टूबर 2026) वेस्टइंडीज और मेजबान भारतीय क्रिकेट टीम के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज का पहला मैच जीतकर भारत शुरुआती बढ़त बना चुका है। यहां हम जानेंगे भारत-वेस्टइंडीज दूसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा और कहां खेला जाएगा मुकाबला, कैसे हैं आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज 2026
  • आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा टी20 मैच
  • भारत के पास सीरीज में 1-0 की बढ़त

IND vs WI 2nd T20I Match Timing Today 9 October 2026: टीम इंडिया और मेहमान वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के बीच जारी 5 टी20 मैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में भारत के पक्ष में रहा था। उस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कैरेबियाई टीम 171 रन पर ऑल-आउट हो गई थी। जवाब में उतरी टीम इंडिया ने शानदार बल्लेबाजी की, खासतौर पर कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने, जिनके बल्ले से उनके टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक निकला। अय्यर ने 43 गेंदों में नाबाद 102 रनों की पारी खेली और टीम इंडिया को सिर्फ 14.4 ओवर में 8 विकेट से बड़ी जीत दिला दी। इसी के साथ अब टीम इंडिया सीरीज में 1-0 से आगे है। वेस्टइंडीज के कप्तान शे होप को दूसरे टी20 मैच में भारतीय गेंदबाजों और बल्लेबाजों का कोई ना कोई तोड़ निकालना ही होगा।

IND vs WI 2nd T20I Timing, Aaj ka match kitne baje shuru hoga, Today Match Timing

आज भारत-वेस्टइंडीज दूसरा टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा

अब कैसे हैं भारत-वेस्टइंडीज के टी20 में आंकड़ेः भारत-वेस्टइंडीज दूसरे टी20 मैच पहले आपको बताते हैं कि आंकड़ों में दोनों टीमों की ताजा स्थिति क्या है। अब तक भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में 32 मुकाबले हो चुके हैं। इनमें 21 मुकाबलों में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हराया है। वहीं, वेस्टइंडीज टी20 टीम 10 मैचों में ही भारत को हरा पाई है। एक मैच बेनतीजा रहा था। भारतीय जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच हुए मैचों की बात करें तो यहां अब तक इन दोनों टीमों के बीच 12 टी20 मैच हो चुके हैं जिसमें मौजूदा सीरीज का पहला मैच भी शामिल है। इनमें 10 मैच मेजबान भारत ने जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 2 मुकाबले जीत सका है।

End of Feed