IND vs WI 1st T20 Today Match Timing 6 October 2026: आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच

IND vs WI 1st T20 Today Match Timing 6 October 2026: आज (6 अक्टूबर 2026) भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का आगाज पहले मुकाबले के साथ होने जा रहा है। यहां हम जानेंगे आज भारत-वेस्टइंडीज पहला टी20 मैच कितने बजे शुरू होगा और क्या कहते हैं दोनों टीमों के आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत बनाम वेस्टइंडीज टी20 सीरीज 2026
  • आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला टी20 मैच
  • वेस्टइंडीज को चुनौती देगी एशियन गेम्स चैंपियन टीम

IND vs WI 1st T20I Match Timing Today 6 October 2026: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे अंतरराष्ट्रीय सीरीज समाप्त हो चुकी है, जिसमें टीम इंडिया ने 2-1 से बाजी मारी। अब बारी है टी20 क्रिकेट की, दोनों टीमें आज से शुरू होने वाली पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज में आमने-सामने आएंगी। भारतीय टी20 टीम हाल ही में बहुत बड़ी सफलता हासिल करके जापान से लौटी है, जहां उसने एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पाकिस्तान को मात देकर गोल्ड मेडल जीता। ऐसे में लय में दिख रही श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) की अगुवाई वाली भारतीय टी20 टीम से वेस्टइंडीज को संभलकर रहना होगा। इस सीरीज में वेस्टइंडीज टी20 टीम की कमान शे होप (Shai Hope) के हाथों में होगी जिन्होंने वनडे सीरीज के आखिरी मैच में यादगार शतकीय पारी खेलते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई थी।

Aaj Ka Match Kitne Baje Shuru Hoga, IND vs WI 1st T20I, India vs West Indies Timing Today

भारत-वेस्टइंडीज पहला टी20 मैच का समय

भारत-वेस्टइंडीज के टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में आंकड़ेः आज शुरू होने जा रही भारत-वेस्टइंडीज टी20 सीरीज से पहले आइए जान लेते हैं कि दोनों टीमों के बीच अब तक टी20 इतिहास में हुए मुकाबलों के आंकड़े क्या कहते हैं। भारत और वेस्टइंडीज की टीमें अब तक 31 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में आमने-सामने आ चुकी हैं। इनमें 20 मुकाबलों में भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को शिकस्त दी है। जबकि, वेस्टइंडीज की टीम सिर्फ 10 मैचों में जीत हासिल करने में सफल रही है। वहीं, एक मैच बेनतीजा रहा था। भारतीय जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच हुए मुकाबलों की बात करें तो यहां अब तक इनके बीच 11 टी20 मैच हुए हैं जिनमें 9 मैच मेजबान टीम इंडिया ने जीते हैं, वहीं वेस्टइंडीज सिर्फ 2 मैचों में भारत को हरा पाया है।

End of Feed