IND vs WI, 1st T20 Preview: सैमसन या वैभव सूर्यवंशी में से किसे मिलेगा मौका? कोच गंभीर के सामने बड़ी दुविधा

IND vs WI 1st T20 Preview: एशियन गेम्स की गोल्ड मेडल विजेता भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ मंगलवार को लखनऊ में होने वाले पहले टी20 मैच में पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 ​​मैच शाम 7 बजे शुरू होगा।​ वहीं मैच का टॉस आधे घंटे पहले 6:30 बजे होगा।

IND vs WI 1st T20 Preview: एशियन गेम्स की गोल्ड मेडल विजेता भारतीय क्रिकेट टीम वेस्टइंडीज के विरुद्ध मंगलवार को लखनऊ में होने वाले पहले टी20 मैच में पूरे आत्मविश्वास के साथ मैदान पर उतरेगी, लेकिन मुख्य कोच गौतम गंभीर के सामने संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी में से एक को चुनने की बड़ी चुनौती होगी। एशियन गेम्स में कोच वीवीएस लक्ष्मण थे, उन्होंने सैमसन और सूर्यवंशी दोनों को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया था। अब कोच गंभीर हैं तो रणनीति में बदलाव तय माना जा रहा है, हालांकि दोनों ही कोच 8वें नंबर तक बैटिंग रखने के पक्षधर हैं। लेकिन गंभीर के पैटर्न को देखें तो वह सैमसन और सूर्यवंशी को एक साथ प्लेइंग XI में नहीं खिलाएंगे। अभिषेक शर्मा ओपनर के तौर पर पहली पसंद हैं।

Preview

भारत बनाम वेस्टइंडीज पहला टी20 प्रीव्यू

वैभव सूर्यवंशी पर संजू सैमसम को मिलेगी तरजीह!

निशिन सिटी के कोरोगी पार्क की मुश्किल पिचों पर लक्ष्मण ने तीनों ओपनरों को खिलाया था। सूर्यवंशी और दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक ने ओपनिंग की थी, जबकि सैमसन नंबर-3 पर आए थे। यह फैसला पिच को देखकर लिया गया था। लेकिन एकाना स्टेडियम की सपाट पिच पर गंभीर सैमसन को फिर से ओपनर के रूप में ला सकते हैं, क्योंकि नीचे नीतीश कुमार रेड्डी जैसा ऑलराउंडर बैकअप मौजूद है। सैमसन नंबर-3 पर सहज नहीं लगे। उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ पिछली घरेलू टी20 सीरीज में ओपनर के तौर पर दो फिफ्टी लगाई थीं। मिडिल ऑर्डर में पहले से कप्तान श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, उपकप्तान तिलक वर्मा, शिवम दुबे, रेड्डी और अक्षर पटेल हैं। ऐसे में सैमसन और सूर्यवंशी दोनों का एक साथ खेलना मुश्किल है।

End of Feed