IND vs WI 1st ODI Pitch Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच आज, जानिए कैसी है तिरुवनंतपुरम की पिच

IND vs WI 1st ODI Pitch Report Today Match In Hindi: आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा। विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी के बाद यह पहला वनडे होगा, जहां भारतीय टीम 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी को परखेगी। यहां जानिए पहले वनडे की पिच रिपोर्ट, मौसम, हेड टू हेड और दोनों टीमों का स्क्वॉड।

IND vs WI 1st ODI Pitch Report: आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। विराट कोहली और रोहित शर्मा की वापसी के बाद यह पहला वनडे होगा, जहां भारतीय टीम 2027 वर्ल्ड कप की तैयारी को परखेगी। वेस्टइंडीज के खिलाफ इस सीरीज में एक बार फिर सभी की नजरें विराट कोहली और रोहित शर्मा पर टिकी होंगी। दोनों दिग्गज फिर से आकर्षण का केंद्र होंगे, लेकिन साथ ही भारतीय टीम 2027 वर्ल्ड कप को देखते हुए युवाओं को परखना भी चाहेगी। वर्ल्ड कप से पहले भारत को 14 से 20 वनडे खेलने हैं। ये मैच अफ्रीका में होने वाले विश्व कप के लिए 15 सदस्यीय मजबूत टीम बनाने में बेहद अहम हैं। हार्दिक पांड्या चोट की वजह से बाहर हैं, इसलिए नितीश कुमार रेड्डी पर जिम्मेदारी बढ़ गई है। भारत की कप्तानी शुभमन गिल और वेस्टइंडीज की कमान साई होप के हाथों में है।

Pitch Report (6)

भारत बनाम वेस्टइंडीज पिच रिपोर्ट (फोटो साभार- AI)

भारत और वेस्टइंडीज हेड टू हेड (IND vs WI Head To Head)

भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे में अब तक 142 मुकाबले हुए हैं। इसमें भारत ने 72 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज ने 64 मैचों में जीत दर्ज की है। इनमें से 4 मुकाबला बेनतीजा रहा है और 2 मैच टाई हुए हैं। भारत में खेले गए मुकाबलों में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। पिछले 10 वनडे में भारत ने 7 मैच जीते हैं, जबकि वेस्टइंडीज सिर्फ 2 मैच ही जीत पाया है।

End of Feed