IND vs USA U19 World Cup 2026 Match Timing Today: भारत और अमेरिका के बीच अंडर-19 विश्व कप का पहला मैच, जानिए समय

IND U19 vs USA U19 Under-19 World Cup Match Timing Today 2026: आज (15 January 2026) को भारत और यूएसए (संयुक्त राष्ट्र अमेरिका) की टीमों के बीच आईसीसी अंडर-19 वनडे विश्व कप 2026 का पहला मुकाबला खेला जाएगा। यहां हम जानेंगे कि भारत-अमेरिका अंडर19 वर्ल्ड कप मैच कितने बजे शुरू होगा और मुकाबला कहां खेला जाएगा। इस मैच में सभी की नजरें भारत के 14 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर टिकी होंगी जो अपना पहला अंडर-19 वर्ल्ड कप खेलने उतरेंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप 2026
  • आज अंडर-19 विश्व कप में भारत का पहला मैच
  • भारत और अमेरिका का मुकाबला, वैभव सूर्यवंशी पर नजरें

IND-U19 vs USA-U19 Under 19 World Cup Match Timing Today 2026: आईसीसी अंडर-19 वनडे क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 (ICC Under-19 ODI World Cup 2026) का आज आगाज होने जा रहा है।भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम आज (15 जनवरी 2026, गुरुवार) यूएसए के खिलाफ अपने अंडर-19 विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगी। भारतीय टीम को टूर्नामेंट में बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के साथ ग्रुप बी में रखा गया है। ग्रुप स्टेज में शीर्ष दो में रहने पर भारत सुपर सिक्स में पहुंच जाएगा। भारतीय अंडर-19 टीम इस समय बेहतरीन लय में है और खिताब की प्रबल दावेदार भी है। भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम की कमान आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) के हाथों में है। जबकि यूएसए क्रिकेट टीम (United States Of America U19 Team) की कप्तानी भारतीय मूल के उत्कर्ष श्रीवास्तव (Utkarsh Srivastava) करने जा रहे हैं। इस मैच में सभी की नजरें 14 वर्षीय शानदार ओपनर वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi) पर टिकी होंगी जो आज पहली बार अंडर-19 वर्ल्ड कप में खेलेंगे।

IND U19 vs USA U19 Under 19 World Cup Match Timing

भारत बनाम यूएसए अंडर-19 वर्ल्ड कप मैच का समय

भारतीय अंडर19 टीम ने हाल ही में दक्षिण अफ्रीका U19 टीम को उन्हीं के घर में यूथ वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने में सफलता हासिल की थी। हालांकि, विश्व कप अभ्यास मैच में भारत को इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। फिर भी इस युवा भारतीय टीम में वैभव सूर्यवंशी से लेकर कप्तान आयुष म्हात्र जैसे कई ऐसे भविष्य के सितारे मौजूद हैं जो अकेले दम पर मैच पलटने का दम रखते हैं। आइए अब जानते हैं कि आज होने वाले भारत-यूएसए मैच से जुड़ी अहम जानकारियां।

End of Feed