IND vs SL 3rd Women T20 Highlights: शेफाली वर्मा के आतिशी अर्धशतक की बदौलत भारत ने श्रीलंका को तीसरे टी20 में रौंदकर 3-0 से किया सीरीज पर कब्जा
शेफाली ने जड़ा 24 गेंद में अर्धशतक
जीत के लिए 113 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने शेफाली वर्मा और स्मृति मंधाना की जोड़ी ने तेज शुरुआत दी। दोनों ने 3 ओवर में 26 रन बगैर किसी नुकसान के जोड़ लिए थे। इसके बाद दिलहारी ने मंधाना को एलबीडब्लू कर दिया। वो 1(6) रन बना सकीं। इसके बाद शेफाली ने अपना आक्रमण जारी रखा और जेमिमा रोड्रिग्ज के साथ मिलकर टीम को 5.3 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। इसके बाद शेफाली ने मोर्चा संभाले रखा और अपना अर्धशतक 24 गेंद में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से जड़ दिया।
भारत ने 14वें ओवर में हासिल की जीत
6 ओवर में भारत ने 1 विकेट पर 55 रन बना लिए थे। 8वें ओवर की आखिरी गेंद पर भारत को दूसरा झटका लगा। जेमिमा दिलहारी की गेंद पर 9 रन बनाकर बोल्ड हो गईं। जेमिमा के आउट होने के बाद शेफाली को कप्तान हरमनप्रीत कौर का साथ मिला। दोनों ने इसके बाद कोई झटका टीम को नहीं लगने दिया और 8 विकेट से भारत को जीत दिला दी। इसके साथ ही टीम इंडिया ने पांच मैच की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली है। शेफाली अंत में 42 गेंद में 79 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने अपनी पारी में 10 चौके और 3 छक्के जड़े। वहीं 21(18) रन बनाकर हरमनप्रीत नाबाद रहीं। श्रीलंका के लिए दो विकेट चमारी ने चटकाए। 13.2 ओवर में भारत ने विजयी लक्ष्य हासिल कर लिया।
श्रीलंका ने बनाए 7 विकेट पर 112 रन
भारतीय तेज गेंदबाज रेणुका सिंह के चार विकेट और हरफनमौला दीप्ति शर्मा के तीन विकेट झटकने से श्रीलंका महिला क्रिकेट टीम ने तीसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सात विकेट पर 112 रन ही बना सकी। श्रीलंका के लिए इमेशा दुलानी 27 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहीं। उनके अलावा हसिनी परेरा ने 25 रन, कविशा दिलहारी ने 20 रन और कौशिनी नुत्यांगना ने नाबाद 19 रन बनाए। भारत के लिए रेणुका ने चार ओवर में एक मेडन से 21 रन देकर चार जबकि दीप्ति ने अपने स्पिन के जाल से 18 रन देकर तीन विकेट झटके।
भारत की प्लेइंग इलेवन:
स्मृति मंधाना, शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), ऋचा घोष (डब्ल्यू), दीप्ति शर्मा, अमनजोत कौर, वैष्णवी शर्मा, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, श्री चरणी।
श्रीलंका प्लेइंग इलेवन:
चमारी अटपट्टू(कप्तान), हर्षिता समरविक्रमा (उप-कप्तान), कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, शशिनी गिम्हानी, विशमी गुणरत्ने, कौशिनी नुथ्यांगना, काव्या कविंदी, मल्की मदारा, निमाशा मीपेज, हासिनी परेरा, इनोका राणावीरा, रश्मिका सेवंडी, मालशा शेहानी, नीलाक्षिका सिल्वा।
दोनों टीम इस प्रकार हैं:
भारत: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), दीप्ति शर्मा, स्नेह राणा, जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, हरलीन देयोल, अमनजोत कौर, अरुंधति रेड्डी, क्रांति गौड़, रेणुका सिंह ठाकुर, ऋचा घोष (विकेटकीपर), जी कमलिनी (विकेटकीपर), श्री चरणी, वैष्णवी शर्मा।
श्रीलंका: चामरी अटापट्टू (कप्तान), हसिनी परेरा, विष्मी गुणरत्ने, हर्षिता समरविक्रमा, नीलाक्षिका डी सिल्वा, कविशा दिलहारी, इमेशा दुलानी, कौशिनी नुथ्यांगना, मालशा शेहानी, इनोका राणावीरा, शशिनी गिम्हानी, निमेश मदुशानी, काव्या कविंदी, रश्मिका सेववंडी, मल्की मदारा।
IND W vs SL W 3rd T20I LIVE SCORE: भारत ने बनाए 12 ओवर में 101/2 रन
भारत ने जीत के लिए 113 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं। शेफाली 73 (39) और हरमनप्रीत कौर 13 (13) रन बनाकर खेल रही हैं।IND W vs SL W 3rd T20I LIVE SCORE: भारत ने बनाए 10 ओवर में 85/2 रन
भारत ने श्रीलंका के खिलाफ जीत के लिए 113 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में 2 विकेट पर 85 रन बना लिए हैं। शेफाली 63 (33) और हरमनप्रीत कौर 7 (7) रन बनाकर खेल रही हैं।IND W vs SL W 3rd T20I LIVE SCORE: भारत को लगा दूसरा झटका, जेमिमा लौटीं पवेलियन
भारतीय टीम को दूसरा झटका 8 ओवर की आखिरी गेंद पर लगा। दिलहारी ने जैमिमा को बोल्ड कर दिया। वो 9 (15) रन बना सकीं। शेफाली 53 (28) रन बनाकर खेल रही हैं। भारत ने 8 ओवर में 2 विकेट पर 67 रन बना लिए हैं।IND W vs SL W 3rd T20I LIVE SCORE: 7 ओवर में भारत ने बनाए एक विकेट पर 60 रन
श्रीलंका के खिलाफ 113 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम ने 7 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर 60 रन बना लिए हैं। जेमिमा 3 (10) और शेफाली 53 (27) रन बनाकर खेल रही हैं।IND W vs SL W 3rd T20I LIVE SCORE: शेफाली ने जड़ा आतिशी अर्धशतक
शेफाली वर्मा ने अपने शानदार फॉर्म को जारी रखते हुए 24 गेंद में 8 चौके और 2 छक्के की मदद से अर्धशतक जड़ दिया।IND W vs SL W 3rd T20I LIVE SCORE: श्रीलंका ने बनाए 7 विकेट पर 112 रन
श्रीलंका ने 20 ओवर में 7 विकेट पर 112 रन बनाए। श्रीलंका के लिए सबसे ज्यादा 27 रन इमिशा दुलानी ने और 25 रन हसीनी परेरा ने बनाए। भारत के लिए सबसे ज्यादा चार विकेट रेणुका सिंह ने लिए। तीन विकेट दीपिका शर्मा ने लिए।IND W vs SL W 3rd T20I LIVE SCORE: श्रीलंका को लगा छठा झटका
श्रीलंका को छठा झटका लगा। रेणुका ठाकुर ने इमिशा दुलानी को कैच करा दिया। उन्होंने 27 (32) रन बनाए।IND W vs SL W 3rd T20I LIVE SCORE: दीप्ति ने किया अटपट्टू का शिकार
श्रीलंका को पहला झटका कप्तान चमारी अटपट्टू के रूप में पारी के पांचवें ओवर की चौथी गेंद पर लगा। दीप्ति शर्मा की गेंद पर चमारी अटपट्टू हरमनप्रीत कौर के हाथों लपकी गईं। उन्होंने 3 (12) रन बनाए। 5 ओवर में श्रीलंका ने एक विकेट पर 27 रन बना लिए हैं। हर्षिता 2 (3) और परेरा 21 (15) रन बनाकर खेल रही हैं।IND W vs SL W 3rd T20I LIVE SCORE: हसीनी परेरा और चमारी अटपट्टू ने की पारी की शुरुआत
श्रीलंका के लिए हसीनी परेरा और चमारी अटपट्टू ने पारी की शुरुआत की है। श्रीलंका ने बगैर किसी नुकसान के3 ओवर में 20 रन बना लिए हैं। परेरा 17 (13) और अटपट्टू 3 (5) रन बनाकर खेल रही हैं।IND W vs SL W 3rd T20I LIVE SCORE: टीम इंडिया ने किए दो बदलाव
भारतीय एकादश में स्नेह राणा और अरुंधति रेड्डी की जगह रेणुका ठाकुर और दीप्ति शर्मा की वापसी हुई है।IND W vs SL W 3rd T20I LIVE SCORE: भारत ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे सीरीज के तीसरे टी20 मुकाबले में भारत की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया।IND W vs SL W 3rd T20I LIVE SCORE: सात बजे शुरू होगा मुकाबला
भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला शाम सात बजे शुरू होगा। टॉस साढ़े छह बजे होगा।IND W vs SL W 3rd T20I LIVE SCORE: श्रीलंका के लिए है वजूद की लड़ाई
पांच मैच की सीरीज में 0-2 से पिछड़ चुकी चमारी अटपट्टू की कप्तानी वाली श्रीलंकाई टीम की नजर अपने वजूद को बनाए रखने और सीरीज को जिंदा रखने पर है। अगर ये मैच श्रीलंका गंवा देती है तो सीरीज भी उसके हाथ से निकल जाएगी।IND W vs SL W 3rd T20I LIVE SCORE: सीरीज जीत पर है भारत की नजर
भारतीय टीम की नजर इस मुकाबले में जीत के साथ 3-0 से सीरीज अपने नाम करने पर हैं। सीरीज के पहले दो मुकाबलों में भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी।IND W vs SL W 3rd T20I LIVE SCORE: भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा टी20 आज
भारत और श्रीलंका की टीम के बीच पांच मैच की सीरीज का तीसरा मुकाबला आज केरल के तिरुवनंतपरुम में खेला जा रहा है।IND vs WI ODI: रो-को करेंगे रिकॉर्ड्स का शिकार, पहले ही वनडे मैच में रोहित और विराट के निशाने पर सचिन के कीर्तिमान
Asian Games 2026: भारतीय मेंस और महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीमें सेमीफाइनल में पहुंचीं
IND vs WI 1st ODI Pitch Report: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहला वनडे मैच आज, जानिए कैसी है तिरुवनंतपुरम की पिच
Hardik Pandya Injury Update: हार्दिक पांड्या की चोट पर आया बड़ा अपडेट, जानिए कब तक हो पाएंगे फिट
SA vs AUS ODI Series: पहले वनडे में हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम को लगा करारा झटका, सीरीज से बाहर हुआ धाकड़
© 2026 Times Horizon Private Limited
