IND vs SL: कौन है जेफरी वेंडरसे, जो इस घातक गेंदबाज की जगह श्रीलंका टीम में हुआ शामिल

IND vs SL 2nd ODI Match, Who is Jeffrey Vandersay: भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा वनडे मुकाबला आज (04 अगस्त 2024) खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले श्रीलंका टीम के स्टार गेंदबाज वानिंदु हसरंगा की जगह जेफरी वेंडरसे को टीम में शामिल किया। आइए जानते हैं कि इनका इंटरनेशनल क्रिकेट में इनका कैसा प्रदर्शन रहा है।

IND vs SL 2nd ODI Match, Who is Jeffrey Vandersay: श्रीलंका के खिलाफ आज (04 अगस्त 2024) टीम इंडिया दूसरा वनडे मुकाबला खेलने उतरेगी। यह मुकाबला कोलंबो के आर. प्रेमादासा स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मुकाबले से पहले मेजबान श्रीलंका टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम के स्टार गेंदबाज वानिंदु हसरंगा चोटिल होने के कारण सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह टीम में लेग स्पिनर जेफरी वेंडरसे को शामिल किया गया है। जेफरी के पास टीम इंडिया के खिलाफ ज्यादा मैच खेलने का अनुभव नहीं है। वे अभी तक टीम इंडिया के खिलाफ सिर्फ एक वनडे मैच खेले हैं। हालांकि, इस मुकाबले में वे विकेट लेने में असफल रहे थे।

Who is Jeffrey Vandersay, Who is Jeffrey Vandersay, Kaun hai Jeffrey Vandersay, Jeffrey Vandersay, Jeffrey Vandersay Records, Jeffrey Vandersay News, Jeffrey Vandersay Updates, Jeffrey Vandersay ODI Records, Jeffrey Vandersay included in Sri Lanka team, Wanindu Hasaranga Ruled out, India vs Sri Lanka, Ind vs SL 2nd ODI, cricket News Hindi, cricket News in Hindi, Sports News in Hindi,

गेंदबाजी करते हुए जेफरी वेंडरसे। (फोटो- ICC X)

वनडे में ऐसा है प्रदर्शन

2015 में श्रीलंका टीम के लिए डेब्यू करने वाले 34 साल के जेफरी वेंडरसे ने अपने करियर में सबसे ज्यादा वनडे मैच खेले हैं। उन्होंने कुल 22 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 5.54 की इकोनॉमी से 27 विकेट चटकाए हैं। जेफरी वेंडरसे सिर्फ एक बार चार विकेट ले सके हैं। इसके अलावा उन्होंने अपनी टीम के लिए बल्ले से 47.63 की स्ट्राइक रेट से 111 रन बनाए हैं।

End of Feed