IND vs SL: श्रीलंका ने किया भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान, बदला कप्तान

श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। टी20 के बाद वनडे टीम की कमान भी चरिथ असलंका के हाथ में सौंप दी गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • श्रीलंका ने भारत के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए किया टीम का ऐलान
  • चरिथ असलंका बने वनडे टीम के नए कप्तान
  • निशान मधुशंका को मिला टेस्ट में शानदार प्रदर्शन का ईनाम

कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने भारत के खिलाफ तीन मैच की वनडे सीरीज के लिए अपनी टीम का ऐलान कर दिया है। श्रीलंका ने वनडे टीम की कमान भी कुसल मेंडिस के हाथों से छीनकर चरिथ असलंका के हाथ में सौंप दी है। टीम में 24 वर्षीय निशान मधुशंका को भी जगह दी गई है जिन्होंने अपने टेस्ट करियर की शानदार शुरुआत की है। अबतक खेले 8 टेस्ट मैच में उन्होंने 42.07 के औसत से रन बनाए हैं। जिसमें एक दोहरा शतक भी शामिल है। टी20 सीरीज से बीमारी की वजह से बाहर होने वाले दुष्मंथा चमीरा को वनडे सीरीज से भी बाहर हो गए हैं। वहीं नुवान तुषारा अंगूठे में फ्रैक्चर की वजह से वनडे सीरीज से बाहर हो गए हैं।

India vs Sri Lanka

भारत बनाम श्रीलंका

रोहित शर्मा की कप्तानी में उतरेगी टीम इंडिया

भारत ने टी20 के साथ-साथ ही श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया था। भारतीय टीम वनडे सीरीज में अपनी पूरी ताकत के साथ रोहित शर्मा की कप्तानी में उतरेगी। विराट कोहली भी टीम का हिस्सा हैं। सीरीज के तीनों मुकाबले कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में 2, 4 और 7 अगस्त को खेले जाएंगे।

End of Feed