आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में सुपर फोर के चौथे मुकाबले में टीम इंडिया का सामना श्रीलंका से होगा। भारतीय टीम के पास श्रीलंका को हराकर एशिया कप फाइनल का टिकट पक्का करने का सुनहरा मौका है। फिलहाल टीम इंडिया नेट रन रेट के हिसाब से प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर काबिज है। सुपर फोर के तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 228 रन के अंतर से हराया।
रोहित शर्मा और दासुन शनाका (साभार-TimesNowDigital)
यह पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप में किसी भी टीम की सबसे बड़ी जीत है। टीम इंडिया की कोशिश होगी कि श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में जीत दर्ज कर फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी।
तिलक वर्मा और सूर्या को मिल सकता है मौका
प्लेइंग इलेवन की बात करें तो रविवार और सोमवार को टीम इंडिया को लगातार दो दिन खेलना पड़ा है। ऐसे में टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ कुछ नए चेहरों को मौका दे सकती है। एशिया कप स्क्वॉड में पहली बार शामिल तिलक वर्मा और सूर्यकुमार यादव का मौका दिया जा सकता है। पाकिस्तान के खिलाफ 122 रन की शानदार पारी खेलने वाले विराट कोहली को इस मैच में आराम दिया जा सकता है।
इसके अलावा ओपनिंग बल्लेबाज शुभमन गिल को भी आराम दिया जा सकता है। उनके स्थान पर सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा को प्लेइंग इलेवन में मौका मिल सकता है। दूसरी तरफ श्रीलंका के लिए भी यह मैच बेहद अहम है और वह इस मैच में अपनी बेस्ट प्लेइंग इलेवन के साथ उतरना चाहेगी। पिछले मुकाबले में टीम ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया था ऐसे में वह विनिंग कॉम्बिनेशन से छेड़छाड़ नहीं करना चाहेगी।
टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), इशान किशन, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रित बुमरा, मोहम्मद सिराज।
श्रीलंका की प्लेइंग इलेवन-पथुम निसांका, दिमुथ करुणारत्ने, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दासुन शनाका (कप्तान), डुनिथ वेललेज, महीश थीक्षाना, कासुन राजिथा, मथीशा पथिराना।
