IND vs SL 3rd T20I Match Highlights: भारत ने श्रीलंका को तीसरे टी20 में पटखनी देकर किया सीरीज पर कब्जा

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Jan 8, 2023, 07:00 AM IST

India vs Sri Lanka, 3rd T20I Match Highlights: भारत ने राजकोट में खेले गए सीरीज के तीसरे और निर्णायक टी20 मुकाबले में श्रीलंका को 91 रन के बड़े अंतर से मात देकर सीरीज पर कब्जा कर लिया।

राजकोट: भारत ने श्रीलंका को राजकोट में खेले गए सीरीज के तीसरे और आखिरी अंतरराष्ट्रीय टी20 मुकाबले में 91 रन के अंतर से मात देकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा कर लिया। टीम इंडिया ने शनिवार को टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सूर्यकुमार यादव की 51 गेंद में नाबाद 112 रन की आतिशी शतकीय पारी की बतौलत 5 विकेट पर 228 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके बाद मेहमान टीम को 20 ओवर में 137 रन पर ढेर करके मैदान फतह कर लिया। सूर्यकुमार यादव को मैन ऑफ द मैच और अक्षर पटेल को प्लेयर ऑफ द सीरीज चुना गया।

India-vs-Sri-Lanka

भारत बनाम श्रीलंका(साभार AP)

खराब रही टीम इंडिया की शुरुआत, त्रिपाठी-गिल ने कराई वापसी

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और सलामी बल्लेबाज ईशान किशन सस्ते में पवेलियन लौट गए। ईशान दिलशान मधुशंका की गेंद पर कैच दे बैठे। इसके बाद शुभमन गिल और राहुल त्रिपाठी ने मोर्चा संभाला और तेजी से रन बनाने शुरू किए। दोनों ने टीम को 5.4 ओवर में 50 रन के पार पहुंचा दिया। लेकिन तेजी से रन बना रहे राहुल त्रिपाठी लगातार दो गेंद पर छक्का जड़ने के बाद शॉर्ट थर्ड मैन पर कैच दे बैठे। उन्होने 16 गेंद में 35 रन का पारी खेली।

सूर्यकुमार यादव ने मचाया कोहराम

त्रिपाठी के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने सूर्यकुमार उतरे। उन्होंने शुभमन गिल के साथ मिलकर मैदान में चौकों छक्कों की बारिश कर दी। गिल एक छोर थाम रहे और दूसरे छोर से सूर्या हमला करते रहे। देखते-देखते स्कोर 150 रन के पार पहुंच गया। लेकिन इसके बाद शुभमन गिल अपना अर्धशतक पूरा करने से पहले ही वनिंदु हसरंगा की गेंद पर बोल्ड हो गए। उन्होंने 36 गेंद में 46 रन का पारी खेली। गिल के आउट होने के बाद सूर्यकुमार यादव का सूपरहिट शो चला और उन्होंने 45 गेंद में अपना तीसरा टी20 शतक पूरा कर लिया। अंत तक वो नाबाद रहे और 112 रन बनाकर वापस लौटे। अपनी पारी में उन्होंने 7 चौके और 9 गगनचुंबी छक्के जड़े।

श्रीलंका को सलामी जोड़ी ने दी तेज शुरुआतजीत के लिए 229 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम की पथुम निशंका और कुशल मेंडिस की सलामी जोड़ी ने तेज शुरुआत दी। दोनों ने पहले विकेट के लिए 4.5 ओवर में 44 रन जोड़े लेकिन इस साझेदारी को अक्षर पटेल ने कुशल मेंडिस को आउट करके तोड़ा। मेंडिस ने 23(15) रन बनाए। इसके बाद अर्शदीप ने निशंका को भी मावी के हाथों कैच करा दिया और श्रीलंका का स्कोर 44 रन पर 2 विकेट हो गया।

End of Feed