IND vs SL 3rd ODI Pitch Report: भारत और श्रीलंका के बीच आज तीसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट

IND vs SL 3rd ODI Pitch Report In Hindi Colombo Today Match: आज (7 August 2024) टीम इंडिया और मेजबान श्रीलंका के बीच तीन वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की सीरीज का तीसरा व अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। ये मुकाबला भारत के लिए बहुत अहम है क्योंकि पहला मैच टाई होने के बाद उसने दूसरा वनडे गंवा दिया था। आज खेला जाने वाला तीसरा वनडे मैच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आयोजित होगा। यहां हम जानेंगे आज के मैच की पिच रिपोर्ट, कैसे हैं इस मैदान के आंकड़े और भारत-श्रीलंका में किसका पलड़ा है भारी।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-श्रीलंका वनडे अंतरराष्ट्रीय सीरीज 2024
  • आज भारत और श्रीलंका के बीच तीसरा व अंतिम वनडे होगा
  • कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा मैच

IND (India) Vs SL (Sri Lanka) 3rd ODI Pitch Report Today Match In Hindi: तीन वनडे मैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज में आज भारतीय क्रिकेट टीम और मेजबान श्रीलंका क्रिकेट टीम के बीच तीसरा व आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाने वाला ये मुकाबला टीम इंडिया के लिए बहुत महत्वपूर्ण है क्योंकि पहला मुकाबला बराबरी पर छूटने के बाद दूसरे वनडे में उन्हें शिकस्त का सामना करना पड़ा था, यानी श्रीलंका सीरीज में 1-0 से आगे है। ऐसे में भारत को आज का मैच किसी भी हाल में जीतना ही होगा वर्ना 27 साल में पहली बार भारत को श्रीलंका के खिलाफ हार झेलनी पड़ेगी। इस मैच का आयोजन कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में होगा। मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 2:30 बजे से शुरू होगा और टॉस 2 बजे होगा। भारत की अगुवाई रोहित शर्मा (Rohit Sharma) करते नजर आएंगे, जबकि मेजबान श्रीलंकाई टीम की कमान चरिथ असालंका (Charith Asalanka) के हाथों में है।

IND vs SL 3rd ODI Pitch Report Today Match

भारत-श्रीलंका तीसरे वनडे मैच की पिच रिपोर्ट

टीम इंडिया और श्रीलंका ने अब तक वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में 170 मुकाबले खेले हैं। इन मैचों में 99 मैच भारत ने जीते हैं जबकि 58 मैच श्रीलंका ने अपने नाम किए, वहीं 2 मैच टाई रहे और 11 मैचों का कोई नतीजा नहीं निकला। भारत अगर आज श्रीलंका को तीसरे वनडे में हराने में सफल रहता है तो ये श्रीलंका के खिलाफ उसकी 100वीं वनडे जीत होगी। दोनों टीमों में कई धुरंधर मौजूद हैं जो मैच का पासा पलट सकते हैं जिसमें भारत की तरफ से कप्तान रोहित शर्मा के अलावा विराट कोहली (Virat Kohli), शुभमन गिल (Shubman Gill) और मोहम्मद सिराज (Mohammad Siraj) जैसे खिलाड़ी मौजूद हैं। टीम इंडिया के नए कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के नेतृत्व में ये पहली वनडे सीरीज जिसे वो किसी भी हाल में गंवाना नहीं चाहेंगे। टीम इंडिया को इस मैच में पिछले मैच के हीरो श्रीलंकाई स्पिनर जेफरे वेंडरसे (Jeffrey Vandersay) की फिरकी से बचकर रहना होगा।

End of Feed