who won the toss today, IND vs SL, India vs Sri Lanka 2nd ODI Match Toss Live: तीन वनडे मैचों की सीरीज के दूसरे मुकाबले में मेहमान टीम भारत का सामना मेजबान श्रीलंका से हुआ। यह मुकाबला कोलंबो आर. प्रेमादासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। सीरीज का पहला मुकाबला टाई रहा था। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम भारत पहली जीत की तलाश में उतरेगी। इसी जीत के साथ सीरीज पर भी बढ़त हासिल करना चाहेगी। वहीं, श्रीलंका की टीम भी पहली जीत हासिल करने की कोशिश करेगी। सीरीज के पहले मुकाबले में रोहित शर्मा का बल्ला चला था। रोहित ने अर्धशतकीय पारी खेली थी। वहीं, दूसरे मुकाबले में रोहित सहित शुभमन गिल, विराट कोहली की बल्लेबाजी पर नजर रहेगी।
अक्षर पटेल और केएल राहुल। (फोटो- BCCI X)
कोलंबो के आर. प्रेमादासा क्रिकेट स्टेडियम में मेजबान श्रीलंका ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टीम इंडिया पहले गेंदबाजी करने उतरेगी।
भारत और श्रीलंका टॉस टाइम (IND vs SL Match Toss Time)
- 1:30 PM
भारत और श्रीलंका स्टेडियम (IND vs SL Match Venue)
- आर. प्रेमादासा स्टेडियम, कोलंबो
भारत की प्लेइंग-11 (India Playing-11)
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), शिवम दुबे, वॉशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
श्रीलंका की प्लेइंग-11 (Bangladesh Playing-11)
पथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस (विकेटकीपर), सदीरा समरविक्रमा, चैरिथ असलांका (कप्तान), कामिंडु मेंडिस, जेनिथ लियानज, डुनिथ वेललेज, अकिला धनंजय, असिथा फर्नांडो, जेफरी वेंडरसे।
भारत स्कॉड (India Squads)
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, मोहम्मद। सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, रियान पराग, अक्षर पटेल, खलील अहमद, हर्षित राणा।
श्रीलंका स्क्वॉड (Sri Lanka Squads)
चरित असलांका (कप्तान), पाथुम निसांका, अविष्का फर्नांडो, कुसल मेंडिस, सदीरा समरविक्रमा, कामिंदु मेंडिस, जेनिथ लियानगे, निशान मदुश्का, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेलालेज, चमिका करुणारत्ने, महीश तीक्ष्णा, अकिला धनंजय, एहसान मलिंगा, मोहम्मद शिराज , असिथा फर्नांडो।
