LIVE
IND vs SL 1st T-20 Highlights: छा गए हुड्डा-अक्षर और मावी! आखिरी ओवर में दिलाई इंडिया को रोमांचक जीत
IND vs SL 1st T20 Highlights: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज का आगाज वानखेडे स्टेडियम (मुंबई) में दो रन के करीबी अंतर से जीत के साथ किया। जीत के लिए 163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंकाई टीम 20 ओवर में 160 रन पर ढेर हो गई और दो रन से मैच गंवा दिया। आखिरी ओवर में जीत के लिए श्रीलंका को 13 रन बनाने थे लेकिन टीम को जीत के मुहाने पर पहुंचाने वाले चमिका करुणारत्ने श्रीलंका को जीत दिला पाने में नाकाम रहे। आखिरी ओवर में मेहमान टीम ने रन आउट के रूप में दो विकेट गंवा दिए। करुणारत्ने 23 (16) रन बनाकर नाबाद रहे। डेब्यू मैच खेल रहे शिवम मावी भारत के सबसे सफल गेंदबाज रहे उन्होंने 22 रन देकर चार विकेट झटके।
IND vs SL 2nd T20 Live Score, Full Scorecard: Watch Here
JAN 03, 2023 23:02 IST
जीत के बाद किसे क्या मिला?
- दो रनों से भारत को मिली जीत- शिवम मावी को ड्रीम-11 अवॉर्ड और एक लाख रुपए- दीपक हुड्डा को मैन ऑफ दि मैच
JAN 03, 2023 22:57 IST
JAN 03, 2023 22:48 IST
IND vs SL 1st T20 Live Score: छा गए हुड्डा-अक्षर और मावी! आखिरी ओवर में दिलाई इंडिया को रोमांचक जीत
दीपक हुड्डा, अक्षर पटेल और शिवम मावी की बदौलत भारत ने मंगलवार (तीन जनवरी, 2022) को श्रीलंका को पहले टी-20 मैच में रोमांचक मोड़ पर पटखनी दे दी।
JAN 03, 2023 22:29 IST
JAN 03, 2023 22:26 IST
IND vs SL 1st T20 Live Score: मावी ने अपने नाम किया चौथा विकेट
भारत के शिवम मावी ने श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मुकाबले में चौथा विकेट भी अपने नाम कर लिया। उन्होंने महीष तीक्षणा, वनिंदु हसरंगा, धनंजय डिसिल्वा और पथुम निस्संका के विकेट चटकाए।IND vs SL 1st T20 Live Score: SL 132/8 (17.4 Over)
JAN 03, 2023 22:07 IST
IND vs SL 1st T20 Live Score: मावी ने हसरंगा को भी लौटाया
10 गेंद पर 21 रन बनाने वाले श्रीलंका के वनिंदु हसरंगा शिवम मावी की गेंद पर हार्दिक पंड्या को अपना कैच गंवा बैठे और इस तरह से 14वें ओवर की तीसरी गेंद में टीम का छठा विकेट गिर गया। IND vs SL 1st T20 Live Score: SL 110/6 (14.3 Over)
JAN 03, 2023 21:53 IST
IND vs SL 1st T20 Live Score: 10 ओवर्स के बाद क्या था दोनों टीमों का हाल?
भारत - 75/3श्रीलंका - 66/4IND vs SL 1st T20 Live Score: SL 85/5 (12.4 Over)
JAN 03, 2023 21:50 IST
JAN 03, 2023 21:47 IST
IND vs SL 1st T20 Live Score: पटेल की गेंद पर पंड्या ने लपका भानुका का कैच, श्रीलंका को पांचवां झटका
श्रीलंकाई टीम को 10वें ओवर की चौथी गेंद पर पांचवां झटका तब लगा, जब हर्षल पटेल की गेंद पर भानुका राजपक्षे हार्दिक पंड्या को अपना कैच गंवा बैठे। उन्होंने 11 गेंदों में 10 रन बनाए और इस दौरान एक चौका जड़ा था।IND vs SL 1st T20 Live Score: SL 71/4 (11.2 Over)
JAN 03, 2023 21:36 IST
IND vs SL 1st T20 Live Score: लय में लौट रहा भारत, चटकाया लंका का चौथा विकेट!
श्रीलंका के खिलाफ भारतीय टीम फिलहाल गेंदबाजी के मोर्चे पर लय में लौटती दिख रही है। शिवम मावी के दो विकेट झटकने के बाद चरिथ असलंका (उमरान मलिक ने) और कुशल मेंडिस (हर्षल पटेल) का विकेट गिर गया। IND vs SL 1st T20 Live Score: SL 51/4 (8.2 Over)
JAN 03, 2023 21:28 IST
IND vs SL 1st T20 Live Score: विकेट लेने के बाद मावी का जोश रहा हाई!
JAN 03, 2023 21:18 IST
IND vs SL 1st T20 Live Score: इसलिए क्रिकेट कहलाता है "जेंटलमेन गेम"
JAN 03, 2023 21:17 IST
IND vs SL 1st T20 Live Score: इसलिए क्रिकेट कहलाता है "जेंटलमेन गेम"
भारत और श्रीलंका के बीच पहले टी-20 के दौरान मंगलवार को एक रोचक नजारा देखने को मिला। इंडिया के कैप्टन हार्दिक पंड्या के जूते के फीते खुल गए थे, तभी लंका के चरिथ असलंका आगे आए और उन्हें लेस बांधने लगे। ऐसे ही दृश्य और घटनाएं साबित कर देते हैं कि क्रिकेट "जेंटलमेन गेम" है। IND vs SL 1st T20 Live Score: SL 34/2 (5.1 Over)
JAN 03, 2023 21:09 IST
IND vs SL 1st T20 Live Score: भारत को कितने मिले एक्ट्रा रन? देखें एक नजर में
इशान किशन का धनंजय बो हसरंगा 37शुभमन गिल पगबाधा तीक्षना 07सूर्यकुमार यादव का राजपक्षे बो करुणारत्ने 07संजू सैमसन का मदुशंका बो धनंजय 05हार्दिक पंड्या का मेंडिस बो मदुशंका 29दीपक हुड्ड नाबाद 41अक्षर पटेल नाबाद 31अतिरिक्त : पांचकुल योग: (20 ओवर में पांच विकेट पर) 162 रनविकेट पतन: 1--27, 2-38, 3-46, 4-77, 5-94IND vs SL 1st T20 Live Score: SL 20/1 (3.3 Over)
JAN 03, 2023 21:06 IST
JAN 03, 2023 21:01 IST
IND vs SL 1st T20 Live Score: दूसरे ओवर में चटका श्रीलंका का पहला विकेट
श्रीलंका की टीम को दूसरे ओवर में सबसे पहला झटका लगा। पथुम निस्संका शिवम मावी की गेंद पर आउट हो गए। वह बोल्ड हुए और मावी ने उनका ऑफ स्टंप उखाड़ा था। तीन गेंद खेल पाए ओपनर सिर्फ एक रन ही टीम के लिए बना पाए थे। IND vs SL 1st T20 Live Score: SL 12/ (2 Over)
JAN 03, 2023 20:55 IST
JAN 03, 2023 20:54 IST
IND vs SL 1st T20 Live Score: भारत की ओर से किसने बनाए सर्वाधिक रन?
भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला के पहले टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में श्रीलंका के खिलाफ सोमवार को पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 162 रन बनाए। भारत के लिए दीपक हुड्डा ने सबसे ज्यादा नाबाद 41 रन बनाए। अक्षर पटेल ने नाबाद 31 और सलामी बल्लेबाज इशान किशन ने 37 रन का योगदान दिया।IND vs SL 1st T20 Live Score: SL 2/0 (0.4 Over)
JAN 03, 2023 20:42 IST
IND vs SL 1st T20 Live Score: जश्न-ए-श्रीलंका
JAN 03, 2023 20:40 IST
IND vs SL 1st T20 Live Score: टीम इंडिया ने 163 रनों का दिया लक्ष्य
भारतीय टीम ने श्रीलंकाई खेमे के खिलाफ पहले टी-20 मैच में 20 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए और इस लिहाज से श्रीलंका को जीत के लिए 163 रन चाहिए होंगे।IND vs SL 1st T20 Live Score: IND 162/5 (20 Over)
