क्रिकेट

IND vs SA 3rd T20 Pitch Report: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज (14 दिसंबर, 2025) को खेले जा रहे तीसरे टी20 की पिच रिपोर्ट

IND vs SA 3rd T20 Pitch Report Today Match In Hindi: आज (14 दिसंबर, 2025) भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमों के बीच पांच मैच की टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला आज धर्मशाला में खेला जा रहा है। इससे पहले दोनों टीमों के बीच खेले गए सीरीज के दो मुकाबलों में दोनों को एक-एक मैच में जीत मिली थी। सीरीज 1-1 से बराबर है और दोनों टीमों की नजर बढ़त हासिल करने पर है। ऐसे में आइए जानते हैं धर्मशाला में रविवार को कैसा रहेगा पिच का मिजाज? कैसे हैं मैदान के आंकड़े और किन खिलाड़ियों पर होंगी प्रशंसकों की नजरें।

IND vs SA 3rd T20I Pitch Report Dharamshala HPCA Stadium

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका, तीसरा टी20 मैच पिच रिपोर्ट, धर्मशाला

India South Africa 3rd T20, IND vs SA 3rd T20 Pitch Report In Hindi Today Match: भारत और द.अफ्रीका के बीच आज (14 दिसंबर 2025) को टी20 सीरीज का तीसरा मैच खेला जाने वाला है। इस श्रृंखला के तीसरे मैच का आयोजन धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम में होने जा रहा है। इस मैच में भारतीय टीम की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) संभालेंगे वहीं दूसरी ओर द.अफ्रीका की कप्तानी एडन मारक्रम (Aiden Markram) के पास होने वाली है। भारत को इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या और तिलक वर्मा जैसे बल्लेबाजों से उम्मीदें होंगी, जबकि गेंदबाजी में जसप्रीत और वरुण चक्रवर्ती अपना जलवा दिखा सकते हैं। दूसरी ओर मेहमान टीम को एक बार फिर फॉर्म में चल रहे क्विंटन डिकॉक,डेवाल्ड ब्रेविस और रीजा हेंड्रिक्स जैसे बल्लेबाजों से आस होगी। कॉर्बिन बॉश और लुंगी नगिडी जैसे गेंदबाजी टीम को परेशान कर सकते हैं। भारत ने साउथ अफ्रीका के विरुद्ध टेस्ट सीरीज 0-2 से गंवाने के बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज में 2-1 से जीत दर्ज की थी। वे टी20 सीरीज में 1-1 की बराबरी पर है। दक्षिण अफ्रीकी टीम तीसरे फॉर्मेट में भी टीम इंडिया को कांटे की टक्कर दे रही है।

भारत बनाम द.अफ्रीका हेड टू हेड रिकॉर्ड (IND vs SA Head to Head)

भारत और द.अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज (14 दिसंबर 2025) को खेला जाने वाला है। इस मैच से पहले दोनों टीमों के हेड टू हेड रिकॉर्ड जान लेना जरूरी है। भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इतिहास में अब तक कुल 33 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने 19 मैच अपने नाम किए, जबकि साउथ अफ्रीका ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की। इनके अलावा, एक मैच बेनतीजा रहा है।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका दूसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट (IND vs SA 3rd T20 Pitch Report Today Match)

भारत और द.अफ्रीका के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज (14 दिसंबर 2025) को धर्मशाला स्थित हिमाचल प्रदेश क्रिकेट स्टेडियम (Himachal Pradesh Cricket Association Stadium Dharamshala) में खेला जाएगा। धर्मशाला में तापमान कम रहेगा ऐसे में माना जा रहा है कि मैदान पर जमकर ओर पड़ेगी और पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार हो सकती है। मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा। ऐसे में ओस की वजह से किसी एक टीम को फायदा नहीं मिलेगा। धर्मशाला में लक्ष्य का बचाव कर पाना बेहद मुश्किल काम है। यहां रात में खेले गए पांच अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच में से चार में जीत लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को मिली है। इस मैदान पर अबतक कुल 10 अंतरराष्ट्रीय टी20 मैच खेले जा चुके हैं जिसमें से 8 का परिणाम निकला और दो बेनतीजा समाप्त हुए। इस मैदान पर एक बार ही आंकड़ा 200 रन के पार पहुंचा है। ये कारनामा भी साल 2015 में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भारत के खिलाफ किया था। उस मैच में भारतीय टीम ने 5 विकेट पर 199 रन बनाए थे और जीत के लिए मिले लक्ष्य को मेहमान द. अफ्रीका ने 19.4 ओवर में 3 विकेट खोकर हासिल कर लिया था। भारतीय टीम ने यहां अबतक तीन टी20 मैच खेले हैं जिसमें से 2 में उसे हार मिली है जबकि एक मुकाबले में जीत हासिल कर सकी । इन तीनों ही मैचों में जीत लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम को हासिल हुई। ऐसे में रविवार को टॉस की भूमिका भी अहम हो जाती है। जो टीम टॉस जीतेगी वो पहले गेंदबाजी का फैसला करेगी।

आज कैसा रहेगा धर्मशाला का मौसम (Dharamshala Weather Today)

धर्मशाला में धुआंधार पर्वत श्रृंखला के बीच बने स्टेडियम में रविवार को बेहद ठंड रहेगी और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मैच के दौरान तापमान बढ़कर 10 से 11 डिग्री के बीच रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

भारत और द.अफ्रीका की टीम के स्क्वॉड (India vs South Africa Squads)

भारतीय टीम:

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, शिवम दुबे, हर्षित राणा, कुलदीप यादव, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल, संजू सैमसन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, वरुण चक्रवर्ती, वाशिंगटन सुंदर।

साउथ अफ्रीका :

एडेन मार्करम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, देवाल्ड ब्रेविस, क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), डोनोवन फरीरा, रीजा हेंड्रिक्स, मार्को जानसेन, जॉर्ज लिंडे, केशव महाराज, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी, एनरिक नोर्त्जे, लुथो सिपामला, ट्रिस्टन स्टब्स।

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका पांचवे टी20 मैच का लाइव स्कोर की हर अपडेट (IND Vs SA Live Score Today Match) के लिए जुड़े रहे हमारे साथ।

नवीन चौहान
नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स... और देखें

End of Article