IND vs SA: अच्छा प्रदर्शन कर चुके सैमसन की जगह गिल से क्यों कराई जा रही ओपनिंग? सूर्यकुमार यादव ने बताई वजह

Suryakumar Yadav on team India opening pair: भारतीय क्रिकेट टीम में शुभमन गिल के उप-कप्तान बनने के बाद संजू सैमसन की जगह छीन गई है और उन्हें या तो निचले क्रम पर बल्लेबाजी करनी पड़ती है या फिर बाहर बैठना पड़ता है। इस बदलाव पर सूर्यकुमार यादव ने अपनी चुप्पी तोड़ दी है।

Suryakumar Yadav on team India opening pair: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच कटक में होने वाले पहले टी20 अंतर्राष्ट्रीय मुकाबले की पूर्व संध्या पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में शुभमन गिल को सलामी बल्लेबाज के रूप में मौका देने के टीम मैनेजमेंट के फैसले का बचाव किया, जबकि संजू सैमसन को नीचे के क्रम में भेजा गया है। सूर्यकुमार ने इस बात पर जोर दिया कि सैमसन अभी भी टीम की योजनाओं का हिस्सा हैं, भले ही उन्हें पिछले ऑस्ट्रेलिया दौरे पर प्लेइंग इलेवन से बाहर कर दिया गया था।

Sanju Samson Shubman Gil AP

संजू सैमसन शुभमन गिल (फोटो- AP)

ओपनिंग स्लॉट के हकदार हैं शुभमन गिल

सूर्यकुमार यादव ने स्पष्ट किया कि गिल को ओपनिंग का मौका मिलना सही है, क्योंकि वह पहले भी इस क्रम पर खेल चुके हैं।सूर्यकुमार ने कहा, "संजू जब टीम में आए, तो वह ऊपरी क्रम में खेले। उन्होंने ओपनिंग में अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन शुभमन ने श्रीलंका सीरीज में उनसे पहले खेला था, इसलिए वह उस ओपनिंग स्लॉट के हकदार थे।" गिल जुलाई 2024 तक टी20 टीम के नियमित सदस्य थे और उन्होंने फरवरी 2023 में टी20I शतक भी जड़ा था। टेस्ट टीम के नेतृत्व समूह में शामिल होने के बाद, गिल को टीम इंडिया का अगला ऑल-फॉर्मेट स्टार माना जाता है, इसलिए टी20I में उनकी वापसी तय थी।

End of Feed