IND vs SA Dream11 Prediction: भारत और साउथ अफ्रीका का पहला टी20 मुकाबला आज, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

IND vs SA Dream11 Prediction, India vs South Africa Dream XI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैच की टी20 सीरीज का आगाज शुक्रवार से होगा। इस मुकाबले में दोनों टीम परफेक्ट प्लेइंग इलेवन के साथ उतरना चाहेगी। आइए मुकाबले से पहले ड्रीम इलेवन टीम चुनते हैं।

IND vs SA Dream11 Prediction, India vs South Africa Playing XI: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैच की टी20 सीरीज का आगाज शुक्रवार से होने जा रहा है। सूर्यकुमार यादव ने जबसे टीम इंडिया की कमान संभाली है यह उनकी तीसरी टी20 सीरीज है। अब तक हुए श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज में सूर्या एंड कंपनी ने क्लीन स्वीप हासिल की थी। अब साउथ अफ्रीका की चुनौती है जिसमें टीम इंडिया कुछ नए चेहरों को आजमा सकती है। दूसरी तरफ एडेन मार्करम की टीम टी20 वर्ल्ड कप फाइनल का बदला लेने उतरेगी।

ind vs sa dream 11 team.

भारत और साउथ अफ्रीका मैच की ड्रीम इलेवन टीम (साभार-TNN)

इन नए चेहरों को मिल सकता है मौका

एक हफ्ते से कम का वक्त हुआ है जब टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के सामने 0-3 से क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था ऐसे में साउथ अफ्रीका के खिलाफ कुछ नए चेहरों को मौका मिल सकता है। ऑलराउंडर रमनदीप सिंह के अलावा तेज गेंदबाज यश दयाल और विजय कुमार वैशाख को डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।

End of Feed