IND vs SA Dream11 Prediction: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच निर्णायक मुकाबला आज, मैच से पहले चुनें ड्रीम इलेवन टीम

IND vs SA 4rth T20 Match Dream11 Prediction Today Match in Hindi: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 4 मैच की टी20 सीरीज का निर्णायक मुकाबला शुक्रवार को खेला जाएगा। आइए मैच से पहले ड्रीम इलेवन टीम चुनते हैं। फिलहाल इस सीरीज में टीम इंडिया 2-1 से आगे चल रही है।

IND vs SA 4rth T20 Match Dream11 Prediction Today Match in Hindi: 4 मैच की टी20 सीरीज में 2-1 की बढ़त बना चुकी टीम इंडिया के पास एक और टी20 सीरीज जीतने का सुनहरा मौका है। सूर्या की कप्तानी में यह टीम इंडिया की तीसरी टी20 सीरीज है और अब तक हुए दो टी20 सीरीज को सूर्या एंड कंपनी ने जीता है। इस सिलसिले को उनके पास आगे बढ़ाने का मौका है। दूसरा टी20 हारने के बाद एक बार फिर टीम जीत की पटरी पर लौट आई है। पहले मैच में शतकीय पारी खेलने के बाद सैमसन लगातार दो पारियों में बिना खाता खोले आउट हुए हैं।

ind v sa dream 11 team.

भारत और साउथ अफ्रीका मैच की ड्रीम इलेवन टीम (साभार-TNN)

सैमसन को दोनों बार मार्को यान्सेन ने ही लगभग एक ही तरह की गेंद पर क्लीन बोल्ड किया है। ऐसे में सैमसन को इस चुनौती से निपटने के लिए जरूरी कदम उठाने होंगे। दूसरी तरफ साउथ अफ्रीका की टीम अपने घर पर उम्मीद के मुताबिक नहीं खेल पाई है। उनके प्रमुख गेंदबाज भी इस सीरीज में संघर्ष करते नजर आए हैं। जेराल्ड कोएट्जे और मार्को यान्सेन के अलावा कोई भी गेंदबाज भारतीय बल्लेबाज को परेशान नहीं कर पाया है।

End of Feed