IND vs SA 3rd T20 Pitch Report: भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

IND vs SA 3rd T20 Pitch Report In Hindi: आज (13 November 2024) भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच चार टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की द्विपक्षीय सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज फिलहाल बराबरी पर चल रही है। ऐसे में आज होने वाला मुकाबला काफी अहम हो जाता है। ये मैच सेंचुरियन के मैदान पर खेला जाएगा। टीम इंडिया ने पहला मैच जीतकर काफी उम्मीदें जगाई थीं लेकिन दूसरे टी20 में दक्षिण अफ्रीका भारी पड़ा। यहां हम जानेंगे भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच आज होने वाले तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट और मैदान से जुड़े खास व दिलचस्प आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-दक्षिण अफ्रीका टी20 सीरीज 2024
  • आज भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 मैच
  • सेंचुरियन के मैदान पर खेला जाएगा तीसरा मुकाबला

IND vs SA 3rd T20 Pitch Report In Hindi Today Match: टीम इंडिया आज मेजबान दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम के खिलाफ टी20 सीरीज का तीसरा मैच खेलने मैदान पर उतरेगी। इससे पहले सीरीज के पहले टी20 मैच में भारत ने जीत दर्ज की, जबकि दूसरे टी20 में मेजबान दक्षिण अफ्रीकी टीम ने शानदार वापसी करते हुए जीत हासिल करके सीरीज बराबर करा ली। अब चार मैचों की इस सीरीज का तीसरा टी20 मैच आज खेला जाना है, जो भी टीम इस मैच को जीती, वो कम से कम सीरीज हारेगी नहीं। ये मुकाबला सेंचुरियन (Centurion) के सुपरस्पोर्ट पार्क में खेला जाएगा। भारतीय टी20 टीम की अगुवाई सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) करेंगे। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी टी20 क्रिकेट टीम की कमान कप्तान एडेन मार्करम (Aiden Markram) के हाथों में होगी। तीसरा टी20 मैच आज भारतीय समय के मुताबिक रात 8:30 बजे से शुरू होगा। टॉस 8 बजे होगा।

IND vs SA 3rd T20 Pitch Report Today Match

भारत-दक्षिण अफ्रीका तीसरे टी20 मैच की पिच रिपोर्ट

आंकड़ों की नजर से देखें तो भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक की टक्कर काफी दिलचस्प रही है। दोनों टीमों के बीच टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट इतिहास में अब तक 29 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इनमें भारतीय क्रिकेट टीम ने अब तक 16 मैचों में दक्षिण अफ्रीका को मात दी है। जबकि दक्षिण अफ्रीका ने 12 बार भारत को शिकस्त दी है। एक मैच बेनतीजा रहा। वहीं, दक्षिण अफ्रीकी जमीन पर इन दोनों टीमों के बीच अब तक खेले गए 11 टी20 मैचों में 7 भारत ने जीते हैं और 4 मैच मेजबान टीम ने अपने पक्ष में किए। आज होने वाला मैच सेंचुरियन के सुपरस्पोर्ट पार्क में होने वाला है। इस मैदान पर अब तक भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सिर्फ एक मैच 2018 में खेला गया था। उस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीकी टीम ने 6 विकेट से जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की थी।

End of Feed