IND vs SA 2nd ODI Match Timing Today: दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम और टीम इंडिया के बीच 50 ओवर क्रिकेट यानी वनडे क्रिकेट का धमाल जारी है। भारत बनाम दक्षिण (India vs South Africa) वनडे सीरीज का पहला मैच रांची में खेला गया जहां टीम इंडिया ने विराट कोहली (Virat Kohli) के जबरदस्त शतक के दम पर जीत दर्ज करने में सफलता हासिल की थी। अब आज दूसरे वनडे मैच की बारी है। टीम इंडिया की कप्तानी केएल राहुल (KL Rahul) कर रहे हैं। वहीं, साउथ अफ्रीका की वनडे टीम की कमान तेम्बा बावुमा (Aiden Markram) के हाथों में है। भारत इस सीरीज में 1-0 की बढ़त के साथ आगे चल रहा है और आज अगर टीम इंडिया को जीत मिली तो वो वनडे सीरीज पर कब्जा जमाने में सफल हो जाएगी।
भारत-दक्षिण अफ्रीका दूसरा वनडे मैच कब शुरू होगा
भारतीय क्रिकेट टीमऔर दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच आंकड़ों की बात करें तो अब तक ODI क्रिकेट इतिहास में दोनों टीमें 95 मैच खेल चुकी हैं। इन मुकाबलों में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 51 बार हराया है। जबकि, भारतीय क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका वनडे टीम को 41 वनडे मुकाबलों में शिकस्त दी है। भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच चार मैच बेनतीजा रहे थे। फिलहाल भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका वनडे सीरीज भारतीय जमीन पर खेली जा रही है। भारतीय जमीन पर अब तक दोनों टीमों के बीच 33 वनडे मैच हो चुके हैं, जिसमें भारत ने 19 मैचों जीत दर्ज की है, वहीं दक्षिण अफ्रीकी टीम ने भारत में 14 वनडे मैचों में टीम इंडिया को मात देने में सफलता हासिल की है।
कहां होगा भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच? (IND vs SA 2nd ODI Match Venue)
भारत और द.अफ्रीका के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा।
कब होगा भारत-द.अफ्रीका दूसरा वनडे मुकाबला? (IND vs SA 2nd ODI Match Date)
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच बुधवार (3 दिसंबर 2025) को खेला जाएगा।
कितने बजे शुरू होगा होगा टीम इंडिया और द.अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच? (IND vs SA 2nd ODI Match Timing)
भारतीय क्रिकेट टीम और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के बीच दूसरा वनडे मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा जबकि मैच का टॉस आधा घंटा पहले यानी 1:00 बजे होगा।
वनडे सीरीज के लिए भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें (India-South Africa Squads For ODI Series)
टीम इंडिया: केएल राहुल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, विराट कोहली, तिलक वर्मा, अर्शदीप सिंह, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा, ऋषभ पंत, वाशिंगटन सुंदर, रवींद्र जडेजा, रुतुराज गायकवाड़, प्रसिद्ध कृष्णा।
दक्षिण अफ्रीकी टीम: टेम्बा बावुमा (कप्तान), एडेन मार्क्रम, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, क्विंटन डी कॉक, ओटनील बार्टमैन, कॉर्बिन बॉश, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, केशव महाराज, मार्को यानसन, टोनी डी जॉर्जी, रुबिन हरमन, लुंगी एनगिडी, रयान रिकेलटन, प्रेनेलन सुब्रायन।
कहां देख सकते हैं भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच लाइव? (India vs South Africa 2nd ODI Live Streaming)
मेजबान भारत और मेहमान दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे मैच टीवी पर आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों पर लाइव देख सकते हैं। वहीं, इसकी ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग आप जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे।
