IND vs SA 1st T20 Match Timing Today 2025: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टी20, जानिए कितने बजे शुरू होगा मैच

IND vs SA 1st T20 Match Timing Today 2025: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच पहला टी20 मुकाबला कटक के बाराबती क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टी20 वर्ल्ड कप से पहले दोनों टीमों के लिए यह सीरीज बेहद अहम है। आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी कुछ अहम बातें।

IND vs SA 1st T20 Match Timing Today 2025: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 5 मैच की टी20 सीरीज का आगाज मंगलवार से होने जा रहा है। पहला मुकाबला कटक के बाराबती क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। टीम इंडिया की कमान सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) के हाथों में है जबकि साउथ अफ्रीका का नेतृत्व इस फॉर्मेट में एडेन मार्करम (Aiden Markram) करेंगे। टीम इंडिया के लिए अच्छी खबर यह है कि उप-कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) पूरी तरह से फिट हो चुके हैं और टीम से जुड़ चुके हैं। गिल के आने से संजू सैमसन को नीचे बल्लेबाजी करनी पड़ सकती है, क्योंकि ओपनिंग का स्लॉट गिल और अभिषेक शर्मा (Abhishek Sharma) के नाम है।

भारत का पलड़ा है भारी

हेड टू हेड की बात करें तो साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस फॉर्मेट में टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है। दोनों टीमों के बीच अब तक 31 टी20 मुकाबले खेले गए हैं। जिसमें भारत ने 18 मैच जीते हैं, जबकि 12 मैचों में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली है। 1 मैच बिना किसी परिणाम के रहा है।

End of Feed