India vs Pakistan Ticket Price: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर गजब का क्रेज, डेढ़ करोड़ तक बिक रही टिकट

India vs Pakistan Ticket Price: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में आज भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला खेला जाने वाला है। इस मैच को देखने को लिए लोग किसी भी कीमत को देने को तैयार हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक ब्लेक में मैच की टिकट 1.50 करोड़ रुपए तक बिक रही है।

India vs Pakistan Ticket Price: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सबसे बड़े मुकाबले का समय आ चुका है और भारत और पाकिस्तान की टीमों एक दूसरे से भिड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। दोनों टीमों के बीच रविवार (9 जून 2024) को न्यूयॉर्क के नवनिर्मित नासाउ क्रिकेट स्टेडियम (Nassau Cricket Stadium) में ग्रूप ए का मैच खेला जाने वाला है। मैच में भारत की कमान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) के पास है वहीं पाकिस्तान की कप्तानी बाबर आजम (Babar Azam) कर रहे हैं। इस मैच को देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं और वे मैदान पर जाकर इसका आनंद उठाना चाहते हैं। ऐसे में वे इसके लिए कोई भी कीमत देने को तैयार हैं।

Indian fans stadium ap

भारत बनाम पाकिस्तान टिकट (फोटो- AP)

भारत-पाकिस्तान मैच का आयोजन जिस न्यूयॉर्क स्टेडियम में हो रहा है वहां पर बैठने की जगह कम है और केवल 22 हजार फैंस ही मैच का आनंद उठा सकते हैं। ऐसे में टिकटों की महामारी जारी है। मैच की टिकट की कीमत इस हद तक बढ़ा दी गई है कि वहां रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों के लिए भी इसे लेना बेहद मुश्किल है। मैच की सामान्य टिकट की कीमत $300 (25 हजार रुपये) है जबकि प्रीमियम टिकट की कीमत $2,500 से $10,000 (2 लाख से साढ़े 8 लाख रुपये) के बीच है। अभी भी कुछ टिकटें उपलब्ध हैं।

End of Feed