IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ मैच में क्रिकेट के भगवान का महारिकॉर्ड तोड़ेंगे विराट, बस 15 कदम की दूरी

Virat Kohli 14 Thousand Runs: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली से पाकिस्तान के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 मैच में सभी को काफी उम्मीदें रहने वाली है। विराट कोहली इस मैच में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं और तेंदुलकर को एक बार फिर से पीछे छोड़ सकते हैं।

Virat Kohli 14 Thousand Runs: दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 23 फरवरी, 2025 को होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी के मुकाबले में विराट कोहली एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने की कगार पर हैं। यह मुकाबला न केवल भारत और पाकिस्तान के बीच जोशीला होने वाला है, बल्कि इसके साथ ही भारतीय टीम सेमीफाइनल में जगह बना सकती है और पाकिस्तान को टूर्नामेंट से बाहर कर सकती है।

kohli icc best photo

विराट कोहली (फोटो- ICC)

विराट कोहली ने टूर्नामेंट की शुरुआत अच्छी नहीं की थी। उन्होंने पहले मैच में सिर्फ 22 रन बनाए, जो 38 गेंदों में आए और इसमें केवल एक चौका शामिल था। उनकी स्ट्राइक रेट महज 57.89 रही। हालांकि, पाकिस्तान के खिलाफ उनका प्रदर्शन हमेशा से शानदार रहा है, और यह मैच उनके लिए खास हो सकता है। यह मुकाबला उनका 299वां ODI होगा।

End of Feed