IND vs PAK Final: 41 सालों में पहली बार भारत-पाकिस्तान फाइनल, जानिए किस टीम ने कितनी बार जीती एशिया कप ट्रॉफी

IND vs PAK FINAL, Asia Cup 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का फाइनल पक्का हो गया है। आगामी रविवार (28 सितंबर 2025) को दोनों टीमें खिताब के लिए दुबई के मैदान पर आमने-सामने होंगी। लेकिन क्या आप जानते हैं कि ये दोनों टीमें एशिया कप के 41 साल के इतिहास में पहली बार फाइनल में टकराएंगी। आइए जानते हैं इनकी खिताबी जीत के कुछ दिलचस्प आंकड़े।

KEY HIGHLIGHTS
  • भारत-पाक एशिया कप 2025 फाइनल
  • 41 सालों में पहली बार भारत-पाकिस्तान फाइनल
  • एशिया कप में किसने जीते हैं कितने खिताब

IND vs PAK FINAL: पाकिस्तान ने एशिया कप 2025 में गुरुवार रात बांग्लादेश को हराया जिसके साथ ही उसने एशिया कप 2025 फाइनल में जगह बना ली है। अब जिसका सबको इंतजार था, वही होने वाला है, भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) की टीमें एशिया कप 2025 फाइनल (Asia Cup 2025 Final) में आमने-सामने होंगी। ये मैच दुबई अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में 28 सितंबर को खेला जाएगा। हम यहां आपको बताएंगे कि एशिया कप के इतिहास में इन दोनों टीमों का ट्रैक रिकॉर्ड कैसा रहा है।

IND vs PAK Final, Who Won How Many Asia Cup Titles.

भारत-पाकिस्तान फाइनल, एशिया कप कब-कौन जीता

एशिया कप इतिहास में यह पहला मौका है, जब फाइनल मुकाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। एशिया कप की शुरुआत 1984 में हुई थी। मौजूदा एशिया कप टूर्नामेंट का 17वां संस्करण है। पहली बार 2016 में और फिर 2022 में दूसरी बार एशिया कप टी20 फॉर्मेट में खेला गया था। मौजूदा सीजन टी20 फॉर्मेट में एशिया कप का तीसरा मौका है।

End of Feed