IND vs NZ: T20I में टॉप पर शुभमन गिल, 5 महीने के भीतर तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

  • Authored by: नवीन चौहान
  • Updated Feb 1, 2023, 09:18 PM IST

5 महीने के भीतर शुभमन गिल ने विराट कोहली के टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 126 रन की पारी खेल कर विराट कोहली के 122 रन के स्कोर को पीछे छोड़ दिया। उन्होंने अपनी इस पारी में 12 चौके और 7 छक्के लगाए।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में शुभमन गिल ने महफिल लूट ली। उन्होंने इस मैच में 63 गेंद पर 126 रन की विस्फोटक पारी खेली। गिल ने अपनी इस पारी में 12 चौके और 7 छक्के लगाए। यह उनके T20I करियर का पहला शतक है। उन्होंने केवल 54 गेंद पर अपनी सेंचुरी पूरी की।

SHUBMAN GILL

शुभमन गिल

गिल ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड

126 रन की विस्फोटक पारी के साथ ही शुभमन गिल ने विराट कोहली के टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने का रिकॉर्ड तोड़ दिया। अब वह T20I में भारत की तरफ से सर्वाधिक व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने दुबई में एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ 122 रन की नाबाद पारी खेली थी।

T20I में सर्वाधिक स्कोर वाले भारतीय बल्लेबाज

शुभमन गिल 126 रन नाबाद, न्यूजीलैंड के खिलाफ अहमदाबाद (2023)

विराट कोहली, 122 रन नाबाद, अफगानिस्तान के खिलाफ दुबई (2022)

End of Feed