IND vs NZ: सिराज की गेंद पर चकमा खा गए डेवोन कॉन्वे, श्रेयस ने पकड़ा बेहतरीन कैच, देखें वीडियो

Shreyas Iyer Catch Video: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले जा रहे मैच में टीम इंडिया को शुरुआत में ही बड़ी सफलता मिली है। ओपनर डेवोन कॉन्वे मोहम्मद सिराज की गेंद पर शिकार बन गए हैं।

Shreyas Iyer catch video: क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 में रविवार को भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला जा रहा है। धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में आयोजित मैच में भारतीय टीम ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और ये सही साबित हुआ। टीम के धाकड़ गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने चौथे ही ओवर में न्यूजीलैंड के अनुभवी बल्लेबाज डेवोन कॉन्वे का विकेट झटक लिया।

Shreyas Iyer Catch

श्रेयस अय्यर मोहम्मद सिराज (फोटो- ICC/AP)

डेवोन कॉन्वे इस विश्वकप में शानदार फॉर्म में है। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं। कॉन्वे का विकेट भारत के लिए बड़ी सफलता है। वे सिराज की स्विंग के शिकार बने। साथ ही श्रेयस अय्यर ने भी शानदार कैच पकड़ा।

End of Feed